‘टाइटैनिक’ फेम अभिनेत्री केट विंसलेट अभिनय में दमखम दिखाने के बाद निर्देशन के क्षेत्र में पदार्पण करने वाली हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, केट नेटफ्लिक्स के लिए 'गुडबाय जून' नामक फीचर फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री इस फिल्म में अभिनय भी करेंगी और इसका निर्माण भी वही कर रही हैं।
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical
ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिका
इस फिल्म में टोनी कोलेट, जॉनी फ्लिन, एंड्रिया राइजबोरो, टिमोथी स्पाल और हेलेन मिरेन मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की पटकथा विंसलेट के पूर्व पति सैम मेंडेस के बेटे जो एंडर्स ने लिखी है। केट सोलोमन विंसलेट के साथ मिलकर इसका निर्माण करेंगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Bonnie Wright: हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली बन चर्चा में आईं बोनी राइट, कम उम्र में अभिनय के साथ किया निर्देशन
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical
क्या होगी फिल्म की कहानी?
नेटफ्लिक्स ने ‘गुडबाय जून’ को एक दिल को छू लेने वाला और हास्यास्पद बताया है। "इसमें भाई-बहनों का एक टूटा हुआ समूह अचानक और कठिन परिस्थितियों में एक साथ आता है।" यह फिल्म जल्द ही यूके में फ्लोर पर आएगी।
यह खबर भी पढ़ें:
बेस्ट फिल्म बनी कॉन्क्लेव, एमिलिया पेरेज भी जीती, बाफ्टा से चूकी ऑल वी इमेजिन एज लाइट
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical
केट विंसलेट वर्क फ्रंट
विंसलेट ने हाल ही में एचबीओ की सीरीज ‘द रेजीम’ में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें ‘गोल्डन ग्लोब’ नामांकन भी मिला, जिससे उन्हें एक ही समारोह में कई भूमिकाओं के लिए नामांकित होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने 2009 में ‘द रीडर’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर भी जीता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kim Sae Ron Death: घर पर मृत पाई गईं दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से-रॉन, 'ब्लडहाउंड्स' में आई थीं नजर
केट विंसलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम @kate.winsletoffical
केट विंसलेट की फिल्में
केट विंसलेट की कुछ शानदार फिल्में हैं, जिसे आप देख सकते हैं। जिसमें ‘इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’, ‘द रीडर’, ‘सेंस एंड सेंसिबिलिटी’, ‘रिवोल्यूशनरी रोड’, ‘लिटल चिल्ड्रेन’, ‘द हॉलीडे’ शामिल हैं।