फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP This week: अनुज-अनुपमा की जिंदगी का तूफान लाया सीरियल की TRP में उछाल, 'तारक मेहता' की रेटिंग में सुधार

Wed, 14 Feb 2024 03:15 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले कई सप्ताह से सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी की रेस में बढ़त बनाए हुए है। सीरियल के निर्माता ने टीआरपी के लिए 'अनुपमा' और 'अनुज' की जिंदगी में काफी ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। दर्शकों को भी कहानी में आए उतार चढ़ाव को देखकर काफी मजा आ रहा है।
विज्ञापन
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
टेलीविजन की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का ही है। हाल ही में साल 2024 के छठे सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट जारी की गई है। टीआरपी के इस गेम में स्टार प्लस के कई हिट शो ने बाजी मारी है। आइए जानते हैं इस सप्ताह किस सीरियल ने टीआरपी की रेटिंग में कितने अंक कमाए हैं और किस पोजीशन पर आएं हैं।  

'अनुपमा' की गद्दी कायम 
पिछले कई सप्ताह से सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी की रेस में बढ़त बनाए हुए है। सीरियल के निर्माता ने टीआरपी के लिए 'अनुपमा' और 'अनुज' की जिंदगी में काफी ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। दर्शकों को भी कहानी में आए उतार चढ़ाव को देखकर काफी मजा आ रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' की रेटिंग इस हफ्ते 73 रही है। आज भी रुपाली गांगुली का यह शो नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है। 

वैलेंटाइन डे पर निक्की पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पकड़ बरकरार 
विज्ञापन

मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीआरपी के गेम में मजबूती से टिका हुआ है। अभी तक इस सीरियल में दयाबेन की एंट्री नहीं हुई है। दर्शक दयाबेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीआरपी की रेटिंग में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फिर भी नंबर 2 बना हुआ है। वहीं, स्टार प्लस का 'सीरियल गुम है किसी के प्यार में' ने बढ़त बनाए रखा है। इस सप्ताह यह सीरियल तीसरे नंबर पर आया है। 

वैलेंटाइन डे पर रणदीप ने पत्नी लिन पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भारी उछाल 
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस के पुराने शो में से एक है। पिछले कई सप्ताह से इसकी रेटिंग गिरती जा रही थी, लेकिन समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर इस सीरियल की हालत इस सप्ताह में सुधरी है। यह शो पांचवें स्थान से चौथे स्थान पर आ गया है। इसकी टीआरपी रेटिंग 64 रही है। वहीं, 'बातें कुछ अनकही सी' सीरियल नंबर पांच की पायदान पर पहुंच गया है। दर्शकों को इस सीरियल में आ रहे ट्विस्ट काफी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें