फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mona Singh: गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर पैपराजी पर भड़कीं मोना सिंह, बोलीं- ये परेशान करने वाला है

Thu, 06 Jun 2024 01:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पैपराजी द्वारा अभिनेत्रियों के शरीर के अंगों पर गलत एंगल से जूम करने को लेकर अभिनेत्री मोना सिंह और नेहा शर्मा ने अपनी नाराजगी जताई है। अभिनेत्री ने इसे परेशान करने वाली हरकत बताई है।
विज्ञापन
मोना सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @monajsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैपराजी द्वारा अभिनेत्रियों की गलत एंगल से तस्वीरें और वीडियो निकालने पर अब अभिनेत्रियां मुखर होकर बोलने लगी हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने इसकी निंदा की है। हाल ही में एक अभिनेत्री मोना सिंह और नेहा शर्मा ने इसे परेशान करने वाला बताया। एक साक्षात्कार में मोना सिंह ने बिना इजाजत के अभिनेत्रियों की तस्वीरें और वीडियो निकालने और गलत एंगल से जूम करने को लेकर पैपराजी की निंदा की है।
विज्ञापन


‘क्या पैपराजी पुरुषों को गलत एंगल से जूम करेंगे?’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने कवरेज में परेशान करने वाले दोहरे मानकों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपमान का सामना करना पड़ता है, जबकि पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, ‘पैपराजी अनुचित तरीके से महिलाओं के शरीर पर लोगों का ध्यान केंद्रित करते रहते हैं। क्या वे चलते समय किसी पुरुष के शरीर के किसी अंग को इस प्रकार जूम करेंगे। नहीं, वे ऐसा नहीं करेंगे। लेकिन वे हर महिला के साथ ऐसा करते हैं।’
Cinemas Sealed In Gujarat: गुजरात में स्थानीय प्रशासन ने बंद करा दिए दर्जनों थियेटर, समझिए क्या है पूरा माजरा
विज्ञापन


‘हर महिला कलाकार को उठानी चाहिए आवाज’
अभिनेत्री मोना सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुंज्या’ के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। उन्होंने पैपराजी को द्वारा अपनी कवरेज सनसनीखेज बनाने के लिए ‘वार्डरोब मालफंक्शन’ की आशंका जताने पर उनकी जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘चाहे आप किसी कार्यक्रम में शामिल हों या किसी पुरस्कार समारोह में, आप खुद के इस तरह के वीडियो देखते रहते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला कलाकार को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।’

नेहा शर्मा ने भी जताई निराशा
पैपराजी द्वारा गलत एंगल से तस्वीरें और वीडियो निकालने को लेकर अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भी अपनी निराशा जताई है। उन्होंने निजता के हनन की निंदा की। उन्होंने गलत एंगल को लेकर कहा कि यह ठीक नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, 'एक महिला के रूप में, आप अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता भी खो देती हैं। जब आप लोगों की नजरों में होती हैं, तो आपको सावधान रहना पड़ता है क्योंकि कभी-कभी चीजें सीमा से बाहर हो जाती हैं।’ 
विज्ञापन


ये अभिनेत्रियां भी जता चुकी हैं आपत्ति
मोना सिंह और नेहा शर्मा के पहले भी कई अभिनेत्रियों ने पैपराजी की इस हरकत पर अपनी आपत्ति जता चुकी हैं। जिसमें नोरा फतेही, जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, पलक तिवारी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स भी इसकी निंदा करते हुए कई बार दिखे हैं।
फिर से उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल, लोग बोले- एयरपोर्ट पर ऐसे कौन आता है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें