फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chacha Vidhayak Hain Humare Season 3: ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ का तीसरा सीजन रिलीज, फंसते दिखेंगे रॉनी भैया!

Thu, 25 Apr 2024 02:47 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जाकिर खान वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ के तीसरे सीजन में कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। इस सीरीज को अमेजन मिनी टीवी पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान की वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही जाकिर के फैंस इस सीरीज को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। जाकिर ने पिछले सीजन में भी कॉमेडी का तड़का लगाया था। अब नए सीजन के जरिए एक बार फिर से वह दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। इस नए सीजन को आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


तीसरे सीजन में राजनीतिक उलझनों में फंसते दिखेंगे रॉनी भैया
वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ में जाकिर खान ने रॉनी भैया का किरदार निभाया है। इसके पहले सीजन में रॉनी भैया विधायक को अपना चाचा बताते फिरते हैं और वह भी तब, जबकि वास्तव में उनका विधायक से कोई रिश्ता नहीं होता है। वहीं, दूसरे सीजन में दर्शकों को रॉनी भैया और विधायक का आमना-सामना देखने को मिलता है। तीसरे सीजन में यह देखने को मिलेगा कि चाचा जी के रॉनी को राजनीति से दूर रहने के सुझाव के बाद कौन-कौन सी राजनीतिक उलझनों का सामना करना पड़ता है।

Kalki Koechlin: कल्कि ने बताया- 40 से ज्यादा की औरतों के प्रति कैसा है लोगों का नजरिया? कैसे बदलेंगे हालात?
विज्ञापन


देखने को मिलेंगे खूब सारे इमोशन
तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों के साथ-साथ जाकिर खान भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक उन्हें दर्शकों से काफी प्यार और समर्थन मिला है। दर्शकों का मनोरंजन करना और उनके साथ जुड़ा पाना अपने आप में सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ के तीसरे सीजन में लोगों को खूब सारे इमोशन देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


Farida Jalal: हीरामंडी के प्रीमियर में पहुंचीं फरीदा जलाल, फैंस को पसंद आया अंदाज, बोले- टाइमलेस ब्यूटी

जाकिर खान ने लिखी है कहानी
‘चाचा विधायक हैं हमारे’ में जाकिर खान के अलावा अभिमन्यु सिंह, कुमार वरुण, जाकिर हुसैन, अल्का अमीन, विनीत शर्मा, गौरव शर्मा, वीनस सिंह और ओनिमा कश्यप ने भी अभिनय किया है। इसका निर्देशन गगनजीत सिंह ने किया है। वहीं, जाकिर खान, गोपाल दत्त, शुभम दुबे, साहिल वर्मा, बद्री चव्हाण, भारत चव्हाण और निकेतन शर्मा ने इसकी कहानी लिखी है।

Vamshi Paidipally-Shahid Kapoor: क्या सच में साथ काम करेंगे वामशी और शाहिद? निर्देशक ने खुद दिया अफवाह पर जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें