'स्पिरिट' में होगा आइटम सॉन्ग
फिल्म 'स्पिरिट' की चर्चाओं का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे जुड़ी कोई भी छोटी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। खबर है कि संदीप रेड्डी वांगा ने 'स्पिरिट' में एक आइटम सॉन्ग प्लान किया है। आमतौर पर बॉलीवुड में जैकलीन, नोरा फतेही, मलाइका अरोड़ा जैसी आइटम गर्ल्स ने ही तेलुगु में आइटम सॉन्ग किए हैं। हालांकि इस बार ऐसी हीरोइन की जगह आइटम सॉन्ग के लिए किसी अनएक्सपेक्टेड हीरोइन को कास्ट करने की बात हो रही है।
प्रभास की फिल्मों में आइटम सॉन्ग
प्रभास की फिल्मों और आइटम सॉन्ग का अलग ही कनेक्शन है। उनकी कई फिल्मों में दर्शकों ने आइटम सॉन्ग पसंद किया है। इसी वजह से संदीप रेड्डी वांगा ने 'स्पिरिट' में एक आइटम सॉन्ग प्लान किया है। वांगा अपनी फिल्म में ग्लैमरस का तड़का लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि उनका यह प्लान कितना कामयाब होगा।