The Taj Story Teaser: 'द ताज स्टोरी' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें ताज महल को लेकर कई सवाल पूछे गए हैं। फिल्म में परेश रावल के अलावा कई कलाकार हैं। आइए देखते हैं टीजर में क्या है?
परेश रावल की अपकमिंग फिल्म 'द ताज स्टोरी' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर ताजमहल के दृश्य से शुरू होता है। टीजर में परेश रावल ताजमहल के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
टीजर में क्या है?
टीजर में परेश रावल कहते हैं 'ताजमहल दुनिया के सबसे महान स्मारकों में से एक है। कुछ लोगों के लिए यह एक मकबरा है और कुछ के लिए यह एक मंदिर है।' टीजर के आखिर में परेश रावल पूछते हैं 'आपको क्या लगता है? क्या है इसकी कहानी?'
यहां देखें फिल्म का टीजर
टीजर में दिखी वास्तुकला की खूबसूरती
टीजर में ताज महल दिखाने के साथ अजान और मंदिर की घंटी सुनाई देती है। लुभावने सिनेमैटोग्राफी से सजा यह टीजर वास्तुकला की खूबसूरती को दिखाता है।
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
इतिहास से रूबरू होंगे दर्शक
निर्माताओं ने फिल्म की कहानी के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शकों को भारतीय इतिहास के एक ऐसे अध्याय से रूबरू कराया जाएगा जो वर्षों से चर्चा में है।
इस तारीख को रिलीज होगा टीजर
'द ताज स्टोरी' में परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास ने अभिनय किया है। निर्माता इस फिल्म के जरिए दर्शकों को इतिहास से रूबरू कराना चाहते हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।