फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Saab Trailer Reactions: किसी को मजेदार तो किसी ने कहा उबाऊ, राजा साब के ट्रेलर को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

Mon, 29 Sep 2025 08:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Raja Saab Trailer: हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या कुछ प्रतिक्रियाएं दी हैं, चलिए जानते हैं यूजर्स ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
राजा साब - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार प्रभास, संजय दत्त और निधि अग्रवाल की फिल्म 'द राजा साब' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्रेलर पर फैंस ने अब तक मिले-जुले रिएक्शन्स दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं लोगों ने ट्रेलर देखने के बाद क्या कुछ कहा।
विज्ञापन


ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन 
प्रभास की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर अब तक लोगों के मिक्स रिएक्शन ले चुका है। कई लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है तो कुछ ने इसे उबाऊ तक बताया है। एक यूजर ने ट्रेलर की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- बोरिंग। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- फिल्म के ट्रेलर में जो मजेदार डायलॉग्स हैं वो देखने के बाद मजा आ गया। वहीं एक और यूजर ने फिल्म के म्यूजिक को लेकर अपनी निराशा जाहिर की। यूजर ने लिखा- 'म्यूजिक ठीक नहीं है, समय मिले तो ट्रेलर रिव्यूज देखो, एक भी पॉजिटिव रिव्यू म्यूजिक पर नहीं है। अब और फेवोरिटिज़्म मत करो, अपना कर्तव्य सही से निभाओ। निराश हूं।'
 
 
 
 

 
विज्ञापन

ट्रेलर के बारे में
3 मिनट 30 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रभास के किरदार से, जिनसे कोई कहता है कि अब तुम्हारा दिमाग मेरे कंट्रोल में है और वो सिर्फ मेरी कमांड को फॉलो करेगा। इसके बाद उन्हें अपने अतीत या किसी दूसरी दुनिया से जुड़ा बहुत कुछ अजीब दिखने लगता है। फिर नजरें टिकती हैं सीधे दीवार पर लगी संजय दत्त की तस्वीर पर, जिसमें उनका किरदार काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहा है। इसके बाद प्रभास का एक्शन अवतार दिखाया गया है जिसमें वो दुश्मनों से दो-दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में बीच-बीच में मजेदार डायलॉग्स भी डाले गए हैं जिन्हें प्रभास अपनी कॉमिक टाइमिंग से और ज्यादा प्रभावशाली बना रहे हैं। ट्रेलर में निधि अग्रवाल के साथ प्रभास की केमिस्ट्री को भी खूब दिखाया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Raja Saab Trailer: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खूंखार अवतार में दिखे संजय दत्त

कब रिलीज हो रही फिल्म? 
बता दें फिल्म अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'द राजा साब' में प्रभास और मालविका के साथ निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है। प्रभास की इस फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें