फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Chaudhari Interview: 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज के बाद मैंने इम्तियाज से कहा, 'गुरू तुमको हरा दिया'

Mon, 29 Sep 2025 07:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Chaudhari Exclusive: अभिनेता मनीष चौधरी ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। हाल ही में अमर उजाला के साथ खास बातचीत में उन्होंने फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज के दौरान हुए जबर्दस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की। क्या कहा? जानिए
विज्ञापन
मनीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूल रूप से साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'एक सनम तेरी कसम पर' इस साल सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई। इस बार इसने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में इतिहास रच डाला। फिल्म ने न सिर्फ मूल रिलीज से अधिक कमाई की, बल्कि री-रिलीज होने वाली फिल्मों में भी टॉप कर गई। इस फिल्म में सरू (मावरा) के पिता की भूमिका एक्टर मनीष चौधरी ने अदा की है। हाल ही में उन्होंने फिल्म की दोबारा रिलीज के वक्त हुए शानदार कारोबार पर बात की। पढ़िए इस रिपोर्ट में.... 

विज्ञापन

बोले- 'बहुत मुश्किल किरदार था'
मनीष चौधरी ने फिल्म 'सनम तेरी कसम' में अपने किरदार को लेकर कहा कि इसमें मेरा किरदार जयराम पार्थसारथी काफी मुश्किल किरदार था। यह किरदार कुछ ऐसी चीजें करता है, जो लॉजिक से परे होती हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म की री-रिलीज और इस दौरान के शानदार बॉक्स ऑफिस पर भी बात की। उन्होंने कि फिल्म ने गजब का प्रदर्शन किया। 

सनम तेरी कसम - फोटो : इंस्टाग्राम
मैंने इम्तियाज से कहा- 'गुरू तुम्हें हरा दिया'
मनीष चौधरी ने आगे कहा, 'मैं इम्तियाज अली के साथ उनकी अगली फिल्म कर रहा हूं, 'द रिटर्न'। इसमें नसीर साहब और दिलजीत हैं। फिल्म 'सनम तेरी कसम' के री-रिलीज के पहले इम्तियाज की 'लैला मजनू' थी, जिसने सबसे ज्यादा पैसे कमाए थे। जब 'सनम तेरी कसम' ने दोबारा रिलीज में गजब का प्रदर्शन किया तो मैंने इम्तियाज को बोला कि 'गुरू मैंने तो तुम्हें हरा दिया। 'सनम तेरी कसम' ने तुम्हारी 'लैला मजनू' से ज्यादा पैसे कमा लिए'। मनीष ने आगे कहा, 'इस फिल्म ने री-रिलीज में बहुत गजब का प्रदर्शन किया। मेरे ख्याल से इसकी वजह से पिछले नौ साल में इस फिल्म का जो एक दर्शक वर्ग ओटीटी की वजह से बना, वह हैं और वह दर्शक वर्ग युवा हैं'। 
विज्ञापन

लड़की ने कहा, 'मेरे पिता की याद दिलाते हो'
मनीष ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'मैं एक दिन सड़क पर चल रहा था। एक बहुत ही सिंपल सलवार कमीज पहने हुए कोई 24-25 साल की लड़की मेरे पास आई। बहुत एजुकेटिड लग रही थी। शायद उसने बताया था कि मैं इंदौर से आई हूं और वह यहां आईटी कंपनी में काम करने आई थी। उसने मुझसे कहा कि सर, मैंने 'सनम तेरी कसम' देखी और आप मुझे मेरे फादर की याद दिलाते हैं। अब मैं सोचूं कि ये क्या कह रही है लड़की कि क्या मैं इतना क्रूर हूं या इनके फादर इतने क्रूर हैं। फिर मैंने उनकी शक्ल देखी, जिस पर इतनी अच्छी स्माइल थी। फिर मुझे लगा कि इसमें क्रूरता कुछ नहीं है। यह तो कॉम्प्लीमेंट है। 'सनम तेरी कसम' में मुझे जितनी भी मुश्किलें आईं, उसके एक नहीं मुझे दो सिला मिले। एक तो इस लड़की से मुलाकात हुई, दूसरा 50 करोड़ रुपये कलेक्शन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें