फिल्म में क्या है संजय दत्त का किरदार?
फिल्म 'द राजा साब' में बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसै सितारे नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त को प्रभास के दादाजी की भूमिका में देखा जाएगा। एक्टर संजय दत्त के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म में उनके किरदार की पहली झलक सामने आई है।
यह फिल्में भी संजय दत्त की झोली में
पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित इस फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है। संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'द राजा साब' के अलावा और भी कई दिलचस्प फिल्में उनकी झोली में हैं। इनमें बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी 'अखंड 2', 'धुरंधर', 'बागी 4' और 'बाप' शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बागी 4' में एक बार फिर वे खलनायक के रूप में नजर आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में भी वे नेगेटिव रोल अदा करने वाले हैं।