फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Legend of Hanuman returns: ओटीटी पर देखिए हनुमान, हनुमान जयंती पर हुआ वेब सीरीज के चौथे सीजन का एलान

Tue, 23 Apr 2024 03:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुप्रतीक्षित सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का चौथा सीजन का एलान कर दिया गया है। जानें कब और कहा देख सकेंगे नया सीजन।
विज्ञापन
द लीजेंड ऑफ हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देशभर में हनुमान जंयती का खास पर्व मनाया जा रहा है। बजरंग बली को लेकर सिनेमा जगत में कई फिल्में और वेब सीरीज का निर्माण किया जा चुका है। इस कड़ी में वेब सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का नाम भी शामिल है। पिछले सीजन की अपार सफलता के बाद अब हनुमान जंयती के मौके पर इस सीरीज के चौथे सीजन का एलान कर दिया गया है। यह सभी उम्र के लोगों की पसंदीदा सीरीज है। 
विज्ञापन


फैंस हैं उत्साहित
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के यूट्यूब चैनल पर इस वेब सीरीज के चौथे सीजन का टीजर वीडियो शेयर किया गया है। जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और वे इसकी रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन के मुताबिक इसमें हनुमान जी कहानी को और शानदार तरीके से पेश किया जाएगा।

कब और कहां देख पाएंगे सीरीज
'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के चौथे सीजन के एलान से फैंस बेहद खुश होने के साथ ही उत्साहित भी है। इस सीरीज के पहले सभी पार्ट्स को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं, लेकिन अभीतक इस सीरीज के चौथे सीजन को कब दिखाया जाएगा इसकी घोषणा नहीं की गई है। इतना तय है कि इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही दिखाया जाएगा।
विज्ञापन




शरद केलकर की आवाज का जादू
बॉलीवुड अभिनेता शरद केलकर अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी बुलंद आवाज के लिए काफी लोकप्रिय हैं। 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' वेब सीरीज के पिछले सीजन में बतौर नरेटर शरद ने अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लिया है। अब वह इस सीजन के चौथे पार्ट में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे।
विज्ञापन


Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा के साथ पॉटरी क्लास में ऋतिक ने की मस्ती, चेहरे पर लगी मिट्टी ने बता दिया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें