मोहनलाल को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
- फोटो : X
केरल सरकार ने देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेता मोहनलाल को आज शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक विशेष समारोह में स्मानित किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सम्मानित किए जाने पर मोहनलाल ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
भावुक हुए मोहनलाल, बोले- 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'
अभिनेता मोहनलाल ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उनके गृह राज्य में यह सम्मान समारोह नई दिल्ली में हुए पुरस्कार समारोह से कहीं ज्यादा भावुक पल रहा। उन्होंने कहा, 'यही वह धरा है, जहां मैं पैदा हुआ और पला-बढ़ा। इसकी हवा, इसकी इमारतें, इसकी यादें मेरी आत्मा का हिस्सा हैं। ऐसी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता'।
बोले- 'कलाकार मिट्टी की तरह होता है'
मोहनलाल ने इस दौरान अपने शुरुआती सफर को याद किया। सुपरस्टार ने निर्देशक फाजिल के साथ काम करने के लिए दोस्तों के साथ चेन्नई जाने के बारे में बताया और कहा कि सिनेमा ने उन्हें दशकों से सामाजिक बदलावों का गवाह बनने का मौका दिया है। उन्होंने आगे कहा, 'एक अभिनेता मिट्टी की तरह होता है जिसे निर्देशक, लेखक और कैमरामैन आकार देते हैं। मैंने सफलता और आलोचना दोनों का सामना किया है और मैं उन्हें समान रूप से स्वीकार करता हूं'।
Mouni Roy: क्रिस्टल डिसूजा, मौनी रॉय से लेकर अदिति राव हैदरी तक; इन सेलेब्स ने रैंप वॉक पर बिखेरा जलवा
सीएम पिनाराई विजयन ने की तारीफ
मोहनलाल ने यह पुरस्कार समाज को समर्पित करते हुए कहा, 'दर्शकों के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। यह सम्मान उन्हीं का है। अभिनेता ने अपने परिवार और दोस्तों के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मोहनलाल को सम्मानित किया। उन्होंने मोहनलाल को 'हर मलयाली का गौरव' बताया और उनकी बहुमुखी प्रतिभा और भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान की प्रशंसा की।