फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: रानी को इस फिल्म के लिए मिलना चाहिए था राष्ट्रीय पुरस्कार, एक्ट्रेस की मां ने किया ये खुलासा

Sat, 04 Oct 2025 05:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Mukerji Mother: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लंबे सिनेमाई करियर के बाद साल 2025 में उन्हें पहली बार 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। अब इस जीत पर एक्ट्रेस की मां ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
रानी मुखर्जी और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी मुखर्जी को बीते दिनों फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस अवॉर्ड को प्राप्त करने के लिए उन्हें खूब सराहना मिली। अब इस पर एक्ट्रेस की मां ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्हें अवॉर्ड मिलने में देरी हुई। साथ ही बताया कि रानी को किस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था। 

रानी की मां ने कहा- ब्लैक फिल्म के मिलना चाहिए था

विज्ञापन

हाल ही में, रानी मुखर्जी की मां मुंबई में एक दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल हुई थीं। यहां उन्होंने अपनी बेटी को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। लेकिन उन्हें यह बहुत देर से मिला। मुझे लगता है कि उन्हें यह पुरस्कार फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए मिलना चाहिए था। लेकिन आज मुझे उन पर बहुत गर्व है।"
 

30 साल बाद उसे पुरस्कार मिला

विज्ञापन

आगे बात करते हुए एक्ट्रेस की मां ने कहा, 'रानी मेरी बेटी जैसी है। हमें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि उसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उसने 'ब्लैक' में कमाल का काम किया है। मुझे समझ नहीं आता कि उस समय लोग उसे क्यों नहीं समझ पाए। उन्हें बहुत पहले ही यह पुरस्कार दे देना चाहिए था। 30 साल बाद उसे यह पुरस्कार मिल रहा है।'
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: 'हजार करोड़ की फिल्म का हिस्सा होना मायने नहीं रखता..', सोनू सूद ने बताई असल हीरो की परिभाषा

'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' फिल्म के बारे में
फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' नॉर्वे में रहने वाली एक भारतीय मां देबिका चटर्जी (मुखर्जी) की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि वह अपने बच्चों से जबरन अलग कर दिए जाने के बाद उनकी कस्टडी वापस पाने के लिए अधिकारियों से लड़ती हैं। इसके अलावा रानी मुखर्जी को अगली बार क्राइम ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' में देखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें