फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Greatest Of All Time Release Date: इंतजार खत्म, सामने आई फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की रिलीज डेट

Thu, 11 Apr 2024 02:33 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं में से एक, ऐश्वर्या कल्पथी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया।
विज्ञापन
फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार दलपति विजय की आने वाली फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। विजय की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज डेट को जानकर विजय के प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


5 सितंबर को होगी रिलीज
गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं में से एक, ऐश्वर्या कल्पथी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया। पोस्टर में दलपति विजय दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी।  यह फिल्म बेहद खास होने वाली है।
 

दोहरी भूमिका में नजर आएंगे विजय
फिल्म के नए पोस्टर में विजय एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक विस्फोट होता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में, दलपति विजय का फिल्म के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे किक स्कूटर चलाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस फिल्म में विजय दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों को उन्हें दो-दो किरदार में देखना काफी रोचक होने वाला है। फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में विजय के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी, जयराम, प्रभु देवा, माइक मोहन और योगी बाबू अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

Kartik Aaryan: 'नो फिल्टर नेहा' में मस्ती के मूड में दिखाई दिए कार्तिक आर्यन, बोले- दो सहेलियों को किया डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें