फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: कपिल के शो में गुलजार बनकर पहुंचे सुनील ग्रोवर, ऐसा किया कमाल की पेट पकड़कर हंसने लगे लोग

Sun, 22 Nov 2026 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Sunil Grover: अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हंसाने के मामले में कभी निराश नहीं करते।
  • एक बार फिर जब वे कपिल शर्मा के चर्चित शो में पहुंचे तो अपने अंदाज से समा बांध दिया।
  • गीतकार गुलजार की वे इतनी कमाल की मिमिक्री करते दिखे कि लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा के चर्चित कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का मंच हो और हंसी न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है? उस पर भी अगर सुनील ग्रोवर उपस्थित हों तो थोड़े और ठहाकों की उम्मीद की जा सकती है और यह उम्मीद वे हमेशा पूरी करते हैं। एक बार फिर उन्हें कॉमेडी शो में देखा जहां वे फुलजार बने नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos

सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल-सुनील की जुगलबंदी ने किया कमाल
कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवल ने मशहूर गीतकार गुलजार की मिमिक्री की। वहीं, उनके साथ कपिल शर्मा भी अपने कॉमेडी अंदाज में दिखे। उन्होंने 'नावेद अख्तर' वाले अवतार से माहौल बना दिया। कुल मिलाकर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जुगलबंदी ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक भी हंसते-हंसते पेट पकड़ने लगे। 

'फुलजार' बनकर कर दिया कमाल
शो के दौरान की गई मिमिक्री की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने अंदाज से माहौल बना दिया। वहीं, कपिल शर्मा भी इस माहौल में चार चांद लगाते दिखे। सुनील ग्रोवल फुलजार बनकर पहुंचे। उनकी वेशभूषा और लुक ही नहीं, बल्कि बोलने का अंदाज भी एकदम गुलजार जैसा रहा।
विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'दो भाई दोनों तबाही'
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर शो से यह क्लिप शेयर किया है। इस पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दो भाई दोनों तबाही'। एक यूजर ने कहा, 'सुनील ग्रोवर का एक्ट नेक्स्ट लेवल होता है'। एक यूजर ने लिखा, 'वैसे तो इस शो का कंटेंट कभी-कभी आपत्तिजनक होता है। मगर, सुनील ग्रोवर की एक्टिंग की तारीफ तो बनती है'। एक यूजर ने लिखा है, 'ये दोनों कॉमेडी के दिग्गज हैं। इनका मुकाबला किसी से नहीं हो सकता'। अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल खोलकर तारीफ की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें