फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Crew: 'द क्रू' से सामने आया करीना-तब्बू और कृति का पोस्टर, एयर होस्टेस के लुक में जचीं तीनों हसीनाएं

Fri, 23 Feb 2024 02:02 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिनों इस फिल्म से फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर रिलीज डेट का एलान किया गया था। वहीं, आज इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें करीना, कृति और तब्बू का लुक रिवील किया गया है।
विज्ञापन
करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द क्रू' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म से फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर रिलीज डेट का एलान किया गया था। वहीं, आज इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें करीना, कृति और तब्बू का लुक रिवील किया गया है। ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन


कृति ने साझा किया 'द क्रू' का पोस्टर 
कृति सेनन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 'द क्रू' से पहला लुक पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में करीना कपूर, तब्बू और कृति एयर होस्टेस के किरदार में नजर आ रही हैं। तीनों अभिनेत्रियां रेड कलर की अपनी फ्लाइट अटेंडेंट वर्दी पहने खूब जच रही हैं। कृति ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चैक इन के लिए तैयार हो जाइए, अब द क्रू के साथ उड़ान भरने का समय है।' 



यह भी पढ़ें: Tom Cruise: टॉम क्रूज और एल्सीना का हुआ ब्रेकअप! इस वजह से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अलग हुए हॉलीवुड अभिनेता
विज्ञापन


रिया और एकता कपूर करेंगी प्रोड्यूस
'द क्रू' फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में तीनों अभिनेत्रियों के अलावा कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में नजर आएंगे। कॉमेडी किंग कपिल फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। इससे पहले ये दोनों मिलकर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बना चुकी हैं।
विज्ञापन


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
'द क्रू' की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है, जिसमें एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्ष और कठिनाइयों को पेश करने की कोशिश है। करीना, तब्बू और करीना स्टारर फिल्म 'द क्रू' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि, पहले निर्माता इस फिल्म को 22 मार्च को रिलीज करने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: Neha Dhupia: जब शो की शूटिंग के दौरान लिफ्ट में फंस गई थीं नेहा धूपिया, ऐसी हो गई थी हालत, जानें पूरा किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें