फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bengal Files: बैन के दावों के बाद क्या बंगाल में रिलीज होगी 'द बंगाल फाइल्स'? कोलकाता में स्क्रीनिंग कल!

Fri, 12 Sep 2025 06:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Bengal Files Kolkata Release: पूरे देश में फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग 13 सितंबर को होने वाली है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री, द बंगाल फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' इन दिनों सुर्खियों में है। यह फिल्म देशभर में पांच सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म के निर्माता पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री का दावा था कि फिल्म को कोलकाता में अनौपचारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि अब यह फिल्म 13 सितंबर 2025 को कोलकाता में अपनी पहली स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन में इसका प्रीमियर होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

पश्चिम बंगाल में फिल्म रिलीज होने की शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्क्रीनिंग 'द बंगाल फाइल्स' की पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर से रिलीज होने की शुरुआत है। देश भर में रिलीज के बावजूद यह फिल्म यहां के सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई थी। 
पूरे देश में इस फिल्म का प्रीमियर 5 सितंबर 2025 को होना था, लेकिन पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों ने अब तक इसे प्रदर्शित नहीं किया था। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता ने कोलकाता में इसके प्रदर्शन की पुष्टि की।

यह खबर भी पढ़ें: Masrat Un Nissa: कश्मीरी गायिका मसरत उन निसा का दावा, 'जो लोग पहले आलोचना करते थे, वही तारीफ करते हैं'

'द बंगाल फाइल्स - फोटो : X
इसलिए रिलीज नहीं हुई फिल्म
यह स्क्रीनिंग केवल कुछ मेहमानों के लिए एक बंद कमरे में होगी। इससे पहले कहा गया था कि राज्य के सिनेमाघरों ने संभावित राजनीतिक अशांति की वजह से फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने का फैसला किया था। बताया जाता है कि कुछ जगहों पर फिल्म की निजी स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

विज्ञापन

फिल्म रिलीज न होने देने पर नाराज हुए निर्देशक
हालांकि अभी इस तरह की खबरें नहीं आई हैं कि पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज होगी। विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल में फिल्म को अब तक रिलीज न होने देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है 'पश्चिम बंगाल में हमारी फिल्म पर प्रतिबंध से यह साबित होता है कि हमने अपनी फिल्म में क्या दिखाया है। अगर फिल्म को वहां रिलीज नहीं होने दिया गया है, तो यह किसी को खुश करने के लिए किया गया होगा। यह दुखद है कि भारत में ऐसा असंवैधानिक काम हो रहा है। यह कलाकारों के लिए दुख की बात है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें