फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए ये कंटेस्टेंट्स, कुछ की दोस्ती में आई दरार

Fri, 12 Sep 2025 05:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Rivalries: वैसे तो बिग बॉस 19 को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे के खिलाफ दुश्मनी निभाना जरूर शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' के घर में इस बार दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही एक साथ देखने को मिल रही है। शुरुआत में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स साथ नजर आते थे, वहीं अब तीन हफ्तों के भीतर ही कई रिश्ते टूट चुके हैं और नई दुश्मनियां जन्म ले चुकी हैं। शो में चार जोड़ियां ऐसी हैं जो अब एक-दूसरे की जानी दुश्मन बन चुकी हैं। आइए जानते हैं किस वजह से इनके बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत।

विज्ञापन
Trending Videos

तान्या मित्तल और कुनिका - फोटो : इंस्टाग्राम@biggbosscolors.tv
कुनिका-तान्या
शो की शुरुआत में कुनिका और तान्या एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बनाते दिखीं, लेकिन जल्द ही उनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया। किचन में काम करने को लेकर दोनों की राय अलग-अलग हो गई और झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को पर्सनल बातें सुनानी शुरू कर दीं। कुनिका ने तान्या पर आरोप लगाया कि उनकी मां ने उन्हें कुछ भी सिखाकर नहीं भेजा है। वहीं तान्या का कहना था कि कुनिका हमेशा खुद को सही साबित करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाती हैं। इस झगड़े ने दोनों के बीच दरार इतनी गहरी कर दी कि अब वे एक-दूसरे से नजरें तक मिलाना पसंद नहीं करतीं।

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में हुआ डबल एविक्शन, इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म; फराह ने बसीर-नेहल को लताड़ा

अभिषेक बजाज और बसीर अली - फोटो : इंस्टाग्राम
बसीर-अभिषेक
बसीर और अभिषेक की दुश्मनी का सिलसिला एक टास्क के दौरान शुरू हुआ, जब दोनों एक दूसरे के आमने-सामने थे। टास्क जीतने के लिए दोनों ने जमकर मेहनत की, लेकिन हार-जीत को लेकर उनके बीच गाली-गलौज तक हो गई। अभिषेक का आरोप था कि बसीर विक्टम कार्ड खेल रहे हैं, वहीं बसीर ने पलटवार करते हुए कहा कि अभिषेक हमेशा ध्यान खींचने के लिए ड्रामा करते हैं। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलने लगे। अब घर में दोनों के बीच गहरी दुश्मनी बन चुकी है।

शहबाज बदेशा, मृदुल तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
शहबाज-मृदुल
शहबाज और मृदुल शो की शुरुआत से ही एक दूसरे के आमने-सामने थे। जब दोनों में से किसी एक को ही शो में एंट्री मिलनी थी। अब जब शहबाज बदेशा की भी शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री हुई है तो कहीं ना कहीं मृदुल के साथ कोल्ड वाइब बनी हुई है। हाल ही में दोनों के बीच काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला था जब दोनों ने एक दूसरे को जमकर गालियां सुनाई थीं। अब हालात ऐसे हैं कि दोनों एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं करते और घर में पूरी तरह से अलग-अलग ग्रुप्स में बंट चुके हैं। हालांकि दोनों अब भी आपस में बातचीत करते हैं।
विज्ञापन

अभिषेक बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
नेहल-अभिषेक
नेहल और अभिषेक के बीच लड़ाई शुरू हुई थी घर के राशन को लेकर। नेहल ने अभिषेक पर आरोप लगाने शुरू किए कि वो सबसे ज्यादा खाना खाते हैं। उनके खुद के लिए खाने के लिए कुछ नहीं बचता क्योंकि सारा खाना अभिषेक ले लेता है अपनी प्लेट में। नेहल और अभिषेक तभी से ही शो में एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए हैं। कुल मिलाकर बिग बॉस 19 का घर इस वक्त दुश्मनी और टकराव से भरा हुआ है। हर जोड़ी की लड़ाई शो को और दिलचस्प बना रही है। दर्शकों के लिए अब यह देखना मजेदार होगा कि आने वाले हफ्तों में इनमें से कौन दोस्ती निभाता है और कौन दुश्मनी को और गहरा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें