फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bengal Files Row: अभिनेत्री पल्लवी ने पूछा- क्या कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर? फिल्म रोकने को बताया गलत

Sat, 16 Aug 2025 03:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pallavi Joshi: ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर हुए हंगामे पर अब फिल्म की अभिनेत्री और प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने नाराजगी जताई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ये सब देखकर तो लगता है कि बंगाल फाइल्स फिल्म बनना बेहद जरूरी था। हम कश्मीर गए, वहां तो हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। क्या कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर? अब तो मैं चाहती हूं कि यह फिल्म सभी लोग जरूर देखें।'  यह कहना है एक्ट्रेस और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी का। पल्लवी शनिवार को अपनी अगली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए कोलकाता पहुंचीं। इस कार्यक्रम को कोलकाता पुलिस ने बीच में ही रुकवा दिया, जिसके चलते फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने में देरी हो गई।

विज्ञापन



 

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, कोलकाता पुलिस ने रोका कार्यक्रम; भड़के निर्देशक
विज्ञापन

मैं चाहती हूं हर कोई जाने बंगाल की सच्चाई
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पल्लवी ने कहा- 'क्या आपको नहीं लगता कि बंगाल फाइल्स बननी जरूरी है? मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया कि मेरी फिल्म को इस तरह रोका गया। क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है? फिल्म निर्माता और कलाकार होने के नाते, हम अपनी बनाई फिल्म को प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें किस बात का खतरा महसूस हो रहा है? ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। क्या हम ये मान सकते हैं कि कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर हैं? देखिए आज बंगाल में क्या हो रहा है। इसीलिए 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फिल्में महत्वपूर्ण हैं। मैं चाहती हूं कि भारत का हर व्यक्ति बंगाल की सच्चाई जानने के लिए ये फिल्म देखे।'

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:  Bengal Files Row: ‘कुछ लोगों ने कार्यक्रम में घुसकर तार काट दिए’, विवेक अग्निहोत्री बोले- ये तानाशाही है 

क्या बंगाल में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है ?
अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हुए पल्लवी ने कहा कि कलाकारों को सम्मान देना राज्य की जिम्मेदारी है। लेकिन यहां के हालातों को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। क्या यहां अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है? जब एक कलाकार या फिल्ममेकर अपनी बनाई फिल्म को दिखा नहीं सकता है, उसका प्रदर्शन नहीं कर सकता है। तो ये किस बात की अभिव्यक्ति की आजादी है? एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे ये समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर उन्हें इतना डर किस बात का है?

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर: The Bengal Files: ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, रूह कंपा देगी फिल्म की कहानी

5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे फाइल्स सीरीज की पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें