फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bengal Files: 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, कोलकाता पुलिस ने रोका कार्यक्रम; भड़के निर्देशक

Sat, 16 Aug 2025 02:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट शनिवार दोपहर कोलकाता में रखा गया था। इस दौरान काफी हंगामा हुआ और पुलिस ने पहुंचकर कार्यक्रम को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हुआ। यह ट्रेलर पहले दोपहर 12 बजे रिलीज होना था पर कोलकाता पुलिस ने बीच कार्यक्रम में पहुंचकर इसे रुकवा दिया। इसके चलते हंगामा मच गया और फिल्म का ट्रेलर भी एक घंटे देरी से रिलीज हुआ। इस मामले पर विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज को दबाया जा रहा है।

विज्ञापन




इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Trailer: ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर जारी, यूजर बोले- रोंगटे खड़े देने वाला अनदेखा सच
विज्ञापन


राजनीतिक दबाव में रद्द हुआ ट्रेलर लॉन्च इवेंट
एएनआई से हुई बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने एक प्रमुख मूवी थिएटर चैन द्वारा 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को रद्द करने पर खुलकर बात की। निर्देशक ने कहा, 'फिल्म के ट्रेलर आमतौर पर सिनेमाघरों में लॉन्च किए जाते हैं। हमारी फिल्म का भी ऐसे ही होना था, लेकिन मैं जैसे ही अमेरिका से कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा तो पता चला कि सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में से एक ने कहा कि वे ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि बहुत अधिक राजनीतिक दबाव है। उनका कहना था कि अगर उन्होंने हमारी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया तो राजनीतिक उथल-पुथल होगी। फिर हमने एक अन्य मल्टीप्लेक्स से बात की तो उन्होंने भी कहा कि माफ कीजिए सर बहुत अधिक राजनीतिक दबाव है, हम ऐसा नहीं कर सकते। अगर हमें यह शुरू से पता होता, तो हम इतनी सारी टीमों और अभिनेताओं को लेकर यहां क्यों आते और इतना पैसा क्यों खर्च करते?'

 


हमारी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है
विवेक ने आगे कहा कि जब फिल्म बंगाल पर आधारित है तो इसका ट्रेलर भी तो यहीं लॉन्च होना चाहिए। मैं भी हार मानने वालों से नहीं हूं। फिल्म का ट्रेलर थिएटर की जगह होटल के बैंक्वेट हॉल में रिलीज हुआ। ऐसा पहली बार हो रहा है। लेकिन मैं जानना चाहता हूं हमारी आवाज दबने की कोशिश क्यों हो रही है। 

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Row: अभिनेत्री पल्लवी ने पूछा- क्या कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर? फिल्म रोकने को बताया गलत

सरकार को किस बात का डर है
निर्देशक ने अधिकारियों से अपने ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को रद्द करने का कारण पूछते हुए कहा कि एक तरफ, मेरे खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। सत्ताधारी पार्टी के सदस्य ऐसा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि कोई आम आदमी ऐसा कर रहा है। वे लोग ऐसा कर रहे हैं। कोलकाता के मुख्यमंत्री ने जब हमने फिल्म की घोषणा की थी, धमकी दी थी कि हम बंगाल फाइल्स को यहां प्रवेश नहीं करने देंगे। तो सरकार किस बात से डर रही है? इस फिल्म में क्या मुद्दा है? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें