अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने खुद को दुनिया का सबसे खुश पिता बताया। उन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज पर अभिषेक बच्चन की तस्वीर भी शेयर की। अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा 'मैं पूरे ब्रह्मांड में सबसे खुश पिता हूं। अभिषेक, आप परिवार का गौरव और सम्मान हैं।'
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : एक्स
अभिषेक ने मेलबर्न में अवॉर्ड जीता
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा 'आप उस झंडे को फहराते हैं जिसे दादाजी ने स्थापित किया था, और इसे बहादुरी और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ाया है। इसमें समय लगा, लेकिन आपने हार नहीं मानी। आपने अपनी योग्यता के आधार पर दुनिया को दिखाया है। आपको मेलबर्न में पहला कलाकार घोषित किया गया है। एक पिता के लिए इससे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।'
अमिताभ ने अभिषेक का हौसला बढ़ाया
अमिताभ ने आगे कहा 'कुछ साल पहले मैं आपकी एक उत्कृष्ट फिल्म और आपके अभिनय को लेकर बेहद उत्साहित था। इस पर कुछ लोगों ने मेरा और मेरे दिखावे का मजाक उड़ाया था। लोग मुझ पर हंसे थे। उस तिरस्कार भरी हंसी को तालियों और प्रशंसा ने दबा दिया है।'
अमिताभ ने लिखा 'जीतना कई बंधनों और जंजीरों का अंतिम जवाब है..! जीत की कीमत बहुत अधिक है। अभिषेक, आपने यह साबित कर दिया है। शांत रहें और अपनी मर्जी के हिसाब से चलें।'
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: नकली दाढ़ी लगाते हैं बिग बी? मुकेश खन्ना ने अमिताभ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा