नव्या नंदा पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ होस्ट करती हैं, लेकिन शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने भाई अगस्त्य को भी अपने शो में बतौर गेस्ट बुलाया था।
हाल ही में, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपनी बहन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' में बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज' के बारे में कई खुलासे किए। साथ ही साथ उन्होंने अपनी एक त्वचा संबंधी बीमारी का भी जिक्र किया। जिसकी वजह से वे 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान असुरक्षित महसूस करते थे।
विज्ञापन
मां से मिली बीमारी
नव्या नंदा पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ होस्ट करती हैं, लेकिन शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने भाई अगस्त्य को भी अपने शो में बतौर गेस्ट बुलाया था। अगस्त्य से जब नव्या ने पूछा कि आप अपनी त्वचा की देखभाल के लिए किससे सलाह लेंगे। अगस्त्य ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं मां से सलाह लूंगा, लेकिन यहां मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे जो त्वचा संबंधी बीमारी है वह बीमारी भी मुझे मां से ही मिली है।'
अगस्त्य हैं 'एक्जिमा' से पीड़ित
अगस्त्य अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं जानता हूं मां ने जानबूझ कर मुझे 'एक्जिमा' नहीं दिया है। उन्हें भी यह समस्या है। यह एक बुरी बीमारी है। मैं चाहता हूं कि इस बीमारी के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए।' नव्या ने शो के अगले सेगमेंट जब अगस्त्य से पूछा कि आप अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करते हैं। तब अगस्त्य ने कहा, 'मैं केवल फेसवॉश, फेस क्रीम और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करता हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ भी नहीं पता है।'
अगस्त्य स्वयं को लेकर थे असुरक्षित
फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान अगस्त्य अपनी त्वचा की वजह से असुरक्षित महसूस करते थे। हाल ही में, उन्होंने कहा, 'जब मैं 'द आर्चीज' के सेट पर जाता था तब वहां मेरे सभी साथी कलाकारों की त्वचा एकदम साफ सुथरी दिखाई देती थी। वहीं, 'एक्जिमा' की वजह से मेरे चेहरे पर दाग-धब्बे दिखाई देते थे। मुझे खुद को देखकर काफी बुरा लगता था और मैं काफी चिंतित भी हो गया था। मुझे लगता था कि लोग एक्टिंग के साथ मेरी त्वचा की वजह से भी मुझे जज करेंगे, लेकिन उन दिनों मैंने योग और धर्म के बारे में जानना शुरू किया और इससे मुझे काफी मदद मिली।