साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कल्पिका गणेश एक बार फिर चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं बल्कि उनका बर्थडे सेलिब्रेशन है। दरअसल, हैदराबाद के एक पब में बर्थडे मनाने पहुंचीं कल्पिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पब के स्टाफ से लड़ाई करती नजर आ रही हैं। वजह सिर्फ इतनी थी कि उन्हें फ्री में बर्थडे केक नहीं मिला। जी हां, बात थोड़ी हैरान करने वाली है लेकिन कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
30 मई 2025 को हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित एक फेमस पब 'प्रिज्म' में कल्पिका गणेश अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने पहुंचीं। वहां उन्होंने पब मैनेजमेंट से फ्री में बर्थडे केक की मांग की, जिसे स्टाफ ने विनम्रता से ठुकरा दिया। पब की ओर से सिर्फ एक ब्राउनी ऑफर की गई, जो कल्पिका को नागवार गुजरी। इसके बाद एक्ट्रेस ने पब में जमकर हंगामा किया और इसका वीडियो भी खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
वीडियो में दिखा कल्पिका का गुस्सा
वीडियो में कल्पिका एक पब कर्मचारी से उलझती दिख रही हैं और जोर-जोर से चिल्लाती हैं- ‘सबकी इज्जत निकाल दूंगी!’। उनके इस बर्ताव पर अब सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा – ‘केक नहीं मिला तो इतना ड्रामा? अगली बार डोमिनोज जाओ, बच्चों को फ्री में मिठाई मिलती है।’ वहीं, किसी ने तंज कसते हुए कहा – ‘ये भीख मांगने का नया तरीका है क्या?’
ये खबर भी पढ़ें:
Nitish Bharadwaj: सीरियल ‘महाभारत’ में इस किरदार का ऑडिशन देने पहुंचे, बन गए टीवी के सबसे चर्चित श्रीकृष्ण
सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
नेटिजन्स ने कल्पिका को ट्रोल करते हुए उन्हें ‘ओवर रिएक्टिंग क्वीन’ बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘हर बर्थडे पर फ्री चीजें मांगना कहां तक सही है? ये कोई चैरिटी सेंटर नहीं है।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर केक नहीं मिला तो बिल फेंक कर भाग जाना और फिर पुलिस कंप्लेंट करना किस तरह की समझदारी है?’
पुलिस कंप्लेंट का भी लिया सहारा
इतना ही नहीं, कल्पिका ने इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पब के मैनेजमेंट के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों पर भी सवाल खड़े किए। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में फिर उछाल, ‘कराटे किड लीजेंड्स’ समेत बाकी फिल्मों का क्या हाल?
कल्पिका का फिल्मी सफर
कल्पिका गणेश को 'यशोदा', '8 एएम मेट्रो' और 'अथर्वा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि इस विवाद ने उनके एक्टिंग करियर से ज्यादा उनकी पर्सनालिटी को सुर्खियों में ला दिया है।