अजय देवगन ने किया था प्रमोट
बता दें फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने किया है। इसमें जैकी चेन, राल्फ मैकियो, बेन वांग और जोशुआ जैक्सन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के हिंदी डब संस्करण में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने अपनी आवाज दी है। अजय ने जैकी चेन द्वारा निभाए गए किरदार मिस्टर हान को आवाज दी है, जबकि युग ने ली फोंग के किरदार को अपनी आवाज से जीवंत किया है।
‘भूल चूक माफ’ का कलेक्शन कितना?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भूल चूक माफ' का शानदार प्रदर्शन जारी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से कमाल कर दिया। रिलीज के दसवें दिन वीकेंड का खास फायदा मिला। नौवें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि रविवार यानी दसवें दिन इसकी कमाई बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये हो गई। इस बढ़त के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 58.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म अब 100 करोड़ की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है।