साउथ सिनेमा से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी का दिल तोड़ कर रख दिया है। साउथ के सुपरस्टार में शुमार और कॉमेडियन अल्लू रमेश अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। महज 52 साल की उम्र में अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह घटना अभिनेता के घर विशाखापत्तनम में ही घटी। अल्लु रमेश को आनन फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद उनके निधन की खबरें सामने आने लगी है।
नहीं रहे कॉमेडियन अल्लू रमेश
इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर कॉमेडियन निर्देशक आनंद रवि ने दी। रवि ने अभिनेता के लिए पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ‘पहले दिन से तुम मेरे सबसे बड़े सपोर्टर थे, मैं अभी भी तुम्हारी आवाज को महसूस कर रहा हूं। तुमने कई दिलों को छुआ है, और तुम्हें भुला पाना बहुत मुश्किल है..आरआईपी।’ इस खबर के बाद उनके फैंस को काफी झटका लगा। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे शोक व्यक्त कर रहे हैं।
Salman Khan: शुरुआत में सलमान को भाई कहती थीं पूजा हेगड़े, दबंग खान की होती थी यह प्रतिक्रिया
रवि आनंद ने दी खबर
अल्लू रमेश के करियर की बात करें तो अभिनेता ने अपने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत थियेटर से किया था। अभिनेता के करियर की पहली फिल्म ‘चिरुजल्लू’ थी। जिसके बाद उन्होंने ‘मथुरा वाइन, ‘नेपोलियन”टोलू बोम्मलता,’वीधी और ब्लेड बाबाजी में काम किया था। अल्लु को आखिरी बार राजेंद्र प्रसाद की ‘अनुकोनी प्रयाणम’ में देखा गया था। हालांकि, अभिनेता को असल पहचान नेपोलियन’ और ‘थोलूबोम्मलाटा’ जैसी फिल्मों से मिली थी।
Rowdy Rathore 2: 'राउडी राठौर 2' में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा आएंगे नजर? जानें क्या है सच्चाई
'अनएक्सपेक्टेड जर्नी' अल्लू रमेश की आखिरी फिल्म है
आपको बता दें कि अभिनेता की एक पत्नी और दो बेटे हैं। यही नहीं, अभिनेता ने वेब सीरीज और टीवी सीरियल में काम किया था। हाल ही में रिलीज हुई 'अनएक्सपेक्टेड जर्नी' अल्लू रमेश की आखिरी फिल्म है। कई अभिनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। आज भले ही वह हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में उन्हें दर्शकों के बीच हमेशा जिंदा रहेगी।