फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बयान: क्यों रोहित रॉय ने टीवी को कहा- कूड़े जैसा? कभी डेली सोप से ही अभिनेता ने शुरू किया था करियर

Sat, 12 Sep 2026 06:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Roy: 90 के दशक में टीवी शोज से ही घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय ने अब टीवी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीवी को कूड़ेदान जैसा माध्यम बताते हुए टीवी एक्टर्स की तुलना सिनेमा के सितारों से की। अब उनका बयान चर्चा में है।
 
विज्ञापन
रोहित राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रोहित रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की। यहीं से उन्हें पहचान मिली। वह 'स्वाभिमान' और 'देश में निकला होगा चांद' जैसे शो का हिस्सा रहे। अब उन्होंने टेलिविजन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीवी को कूड़ेदान जैसा माध्यम बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।
विज्ञापन

टीवी को लेकर क्या बोले रोहित रॉय?
रोहित रॉय बॉलीवुड की फिल्म 'फैशन' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' का हिस्सा रहे हैं। किंडल कास्ट से बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या टेलीविजन इंडस्ट्री ज्यादा प्रोफेशनल हो गई है और अपने काम के प्रति कम समर्पित है। इस पर राय ने कहा, 'मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है। कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे एहसान-फरामोश जैसा नहीं लगना चाहिए। मगर टेलीविजन एक डस्टबिन मीडियम (कूड़ेदान जैसा माध्यम) है। आप इसे आज देखते हैं, यह कल के अखबार जैसा होता है। कल आप इसे भूल जाते हैं। इसलिए भारत में दुर्भाग्य से जिस तरह का और जितना कंटेंट बनाया जा रहा है, उसमें शायद ही कोई क्रिएटिविटी होती है।'

रोहित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित रॉय ने की टेलीविजन कलाकारों की आलोचना
रोहित रॉय ने आगे कहा, 'सच कहूं तो टेलीविजन कलाकारों में वह अंदाज नहीं होता जो फिल्मी कलाकारों में होता है। मूवी स्टार्स पब्लिक में शानदार, गरिमापूर्ण, स्टाइलिश और कूल छवि बनाए रखते हैं।' इसके उलट उन्होंने इवेंट्स में टेलीविजन कलाकार के व्यवहार और कपड़ों के चुनाव की आलोचना की और कहा कि उनमें जरूरी संयम की कमी होती है। उन्होंने कहा, 'आपको एक खास तरह की शालीनता और गरिमा के साथ पेश आना होता है। आप शोर-शराबा नहीं कर सकते और बेवकूफी भरी बातें नहीं कर सकते क्योंकि आपको पता होता है कि फोटोग्राफर वहां मौजूद हैं।' साथ ही उन्होंने एक ऐसे टीवी स्टार का जिक्र किया जिसने बहुत कम कपड़े पहने थे।

अमिताभ बच्चन: सदी के महानायक की कौन सी इच्छा रह गई अधूरी? 'केबीसी' में प्रतिभागी के सामने किया बड़ा खुलासा

टेलीविजन से की सिनेमा की तुलना
जब उनसे कहा गया कि ऐसा लगता है कि उन्होंने ऊंच-नीच वाली सोच को अपना लिया है। तो रॉय ने जवाब दिया कि सिनेमा आने वाली पीढ़ियों के लिए होता है। बातचीत में रोहित रॉय ने बार-बार टेलीविजन और सिनेमा की तुलना की। उन्होंने टीवी को ऐसी चीज बताया जिसे लोग भूल जाते हैं, जबकि फिल्मों को ऐसा काम बताया जो लंबे समय तक याद रहता है।
विज्ञापन

टीवी शो 'स्वाभिमान' में रोहित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित रॉय का वर्कफ्रंट
  • रोहित रॉय को आखिरी बार 2025 की क्राइम थ्रिलर 'कंट्रोल' में देखा गया था। 
  • इसमें ठाकुर अनूप सिंह, प्रिया आनंद और डेंजिल स्मिथ ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। 
  • इस अभिनेता ने 2024 की सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में भी अहम भूमिका निभाई थी। 
  • रुचि नारायण के निर्देशन में बनी इस सीरीज में रवीना टंडन, नम्रता सेठ और वरुण सूद मुख्य भूमिकाओं में थे।
  • उन्होंने रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13' (2023) में भी हिस्सा लिया था।
  • रोहित रॉय मशहूर अभिनेता रोनित रॉय के भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें