फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: सलमान के शो में ग्रुप बनाते दिखे स्काउट, काजी तौकीर ने किया नया ड्रामा; जानें घर में क्या हुआ खास

Thu, 10 Sep 2026 06:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और प्रतिभागियों ने अभी से ही घर में गेम को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं शो के नए प्रोमो में क्या खास है।
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरहिट रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19 सीजन हिट होने के बाद आखिरकार इसका 20वां सीजन शुरू हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी अभिनेता सलमान खान इसे होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में टीवी सेलेब्स, रैपर, सिंगर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मिलाकर 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स भी इसे दिमाग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अब शो के दो नए प्रोमो सामने आए हैं।
विज्ञापन

जारी हुए शो के दो नए एपिसोड
  • जियो हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 20' के दो नए प्रोमो शेयर किए हैं। 
  • एक में स्काउट घरवालों के साथ मिलकर ग्रुप बनाते नजर आ रहे हैं। 
  • दूसरे में काजी तौकीर 'बिग बॉस' पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं।

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
स्काउट के ग्रुप का हिस्सा नहीं बनेंगे काजी
रीति, यंग, काजी, रोहैद, आसिफ के साथ मिलकर स्काउट 'बिग बॉस' के घर में ग्रुप बनाने की बात कहते हैं। उन्होंने सभी को इक्क्ठा करके कहा कि जब भी मैं स्ट्रेटेजी की बात करूंगा, तो सुनना सब लोग। हम सात और आम्रपाली, लव भी हमारे साथ है। इसके बाद यंग कहते हैं मैं वादा निभाऊंगा भाई।

फिर 'गुल्लू', कनिका से कहते हैं कि तुने पूरे गांव से दुश्मनी ले रखी है। इसके जवाब में कनिका ने कहा कि दुश्मन तो बहुत हैं मेरे। वहीं, दूसरी तरफ काजी बैठकर कनिका को स्काउट के ग्रुप के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि मैं उस ग्रुप का हिस्सा नहीं बनूंगा।

काला हिरण: 'अभी फिल्म रिलीज के लिए तैयार नहीं', मेकर्स ने हाई कोर्ट में दी सफाई; जानें सलमान के वकील की दलील

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
काजी ने शुरू किया नया ड्रामा
दूसरे प्रोमो में काजी 'बिग बॉस' से बात करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि मैं रिक्वेस्ट कर रहा हूं दो न प्लीज। इसके बाद वह जोर से माइक में भड़कते हुए कहते हैं अरे 'बिग बॉस' दो न। मेरी वजह से सब परेशान हो रहे हैं। आप सिर्फ बिग बॉस हैं, भगवान नहीं हैं। 

काजी को देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स परेशान हो जाते हैं। रीति कहती हैं कि ये घर में उसके लिए अच्छा माहौल ही नहीं है। फिर जब किसी ने काजी से पूछा क्या हुआ, तो उन्होंने कहा ये मेरा गेम है।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
इन कंटेस्टेंट्स ने लिया शो में हिस्सा
इस बार सलमान खान के शो में काजी तौकीर, माही विज, कनिका मान, आसिफ खान, मैरी कॉम, ईशा रिखी, लव गिल, रिति, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, रोहैद खान, यंग डीएसए, स्काउट उर्फ तनम्मय, उदिति सिंह, गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर और अरशिफा खान जैसे सेलेब्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें