फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: पहले ही टास्क में मचा हंगामा, काजी तौकीर की हरकतों को यूजर्स ने बताया एंटरटेनिंग; पढ़ें ताजा अपडेट

Wed, 09 Sep 2026 08:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: मेकर्स ने शो 'बिग बॉस 20' के कई नए प्रोमो जारी किए हैं। इनमें काजी तौकीर ने कई हरकतें की हैं। पहले उन्होंने प्रतिभागियों से विवाद किया है, फिर हंसाया है। आइए जानते नए एपिसोड में क्या नया होगा।
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' शुरू हो चुका है। दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। शो में हर दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है, जिससे शो चर्चा में है। शो के कुछ नए प्रोमो जारी किए गए हैं। इनमें कई तरह के ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
मूवी टास्क में हुआ विवाद
'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में देखा जा सकता है कि प्रतिभागियों को नया टास्क किया गया है। यह टास्क पूरा करने के लिए सबके बीच संघर्ष होता है। काजी तौकीर अपना टास्क इस तरह से पूरा करते हैं कि दूसरे प्रतिभागियों को दिक्कत होती है। ऐसे में सभी प्रतिभागियों और काजी तौकीर से विवाद होता है।

अमिताभ बच्चन: 'इस शो को होस्ट करते रहना बहुत मुश्किल', 'केबीसी' को लेकर अभिनेता ने क्यों कही ऐसी बात? जानें

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
काजी तौकीर का ड्रामा
शो के एक और प्रोमो में काजी तौकीर ने अलग ही नौटंकी दिखाई है। वह शो में शुरू से ही अपनी अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। नए प्रोमो में वह लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह जमीन पर लेटे हैं और अजीब सी हरकतें कर रहे हैं। इसके बाद वह बाकी प्रतिभागियों के साथ ऐसे पेश आते हैं कि वहां मौजूद प्रतिभागी उन पर हंसने लगते हैं। कई यूजर्स ने उनकी हरकतों को एंटरटेनिंग बताया है।

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
रीति तिवारी ने की रिश्ते पर बात
शो के एक दूसरे प्रोमो में रीति तिवारी, कनिका मान से कहती हैं कि क्या आपका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर कनिका हैं कि नहीं। फिर वह पूछती हैं कि आपका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर रीति कहती हैं 'मुझे ये सब टाइम वेस्ट लगता है। जब आप बहुत मजबूत महिला होती हो, तो एक अलग तरह का आदमी आपके साथ रह पाता है। मेरी जिंदगी में कई लोग आए हैं। उन्होंने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की है। वो मुझे अच्छा नहीं लगता है।'
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
लव गिल कलाकार ने दिखाए नखरे
शो के एक दूसरे प्रोमो में लव गिल कलाकार और दूसरी प्रतिभागी नजर आ रही हैं। सभी काफी खुश हैं। आम्रपाली दुबे बताती हैं कि लव गिल अपने लुक को लेकर काफी उत्साहित हैं। आम्रपाली बताती हैं कि जब यह तैयार होकर आई, तो इसने कहा कि मुझे देखकर ऐसी एक्टिंग करो कि तुम चौंक गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें