शो पर बात करते हुए स्पर्श ने कहा, यह शो मेरे लिए एक अच्छा अवसर ही नहीं, बल्कि टेलीविजन में मेरी वापसी के लिए एक बेहतरीन मंच भी है। मेरे माता-पिता ने बचपन से ही मुझे विक्रम और बेताल की कहानियां सुनाई हैं और हम मुझे इसमें काम करने का अवसर मिला रहा है, जो मेरे लिए सुनहरा अनुभव है।
स्पर्श कंचनदानी ने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 8 वर्ष से ही शुरू कर दिया था और स्पर्श को एक्टिंग के अलावा डांसिंग में काफी रुचि है वो एक ट्रेंड कथक डांसर हैं।
उतरन के अलावा स्पर्श कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। परवरिश, सीआईडी, जरा नच के दिखा और दिल मिल गए जैसे कई टीवी शो इनमें शामिल है। स्पर्श की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है।