फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: इस कंटेस्टेंट को नहीं पति पर भरोसा, अमिताभ को बता डाली ये गहरी बात 

Wed, 17 Oct 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kbc 10
विज्ञापन

टीवी के मोस्ट पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में 16 अक्टूबर को उत्तर पद्रेश के मशहूर जिले गाजियाबाद से हॉट सीट पर आई प्रियंका सिंह ने 25 लाख रुपये जीते। वह पेशे से वकील हैं और एक जज बनना चाहती हैं। 25 लाख के सवाल पर उन्होंने दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 50 लाख रुपये के सवाल पर उनका उत्तर सही था लेकिन कोई जोखिम ना उठाते हुए उन्होंने गेम क्विट कर दी। लेकिन खेल के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह गायब होकर अपने पति पर नजर रखना चाहती हैं....

विज्ञापन

 

KBC
वहीं, प्रियंका की बात सुनते ही शो में मौजूद सभी दर्शक और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी इस पर ठहाके मारकर हंसे। इस दौरान प्रियंका ने अपनी जिंदगी के कई किस्सों का खुलासा भी शो में किया। वहीं, प्रियंका के पति ने भी सबके सामने प्रियंका से चोरी-चोरी मिलने की बात बताई। प्रियंका के पति ने बताया कि जब उनकी पत्नी उनसे मिलने आती थी तो उनके लिए पंराठें तो कभी सैंडविच लाया करती थी। 
विज्ञापन

kbc 10
लेकिन शादी के 6 महीने के बाद ही प्रियंका ने किचन से किनारा कर लिया। प्रियंका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी को अब खाना बनाना पसंद नहीं है। वहीं, अमिताभ ने भी प्रियंका के पति से एक सवाल कर पूछा कि क्या वह खाना बना लेते हैं तो उन्होंने कहा नहीं तो इस पर अमिताभ ने कहा कि उन्हें भी खाना बनाना नहीं आता है। 


प्रियंका फिलहाल वकील हैं और जज बनने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका के पिता एक आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं। लेकिन शो में सबसे ज्यादा इस बात पर हंसी आई जब प्रियंका ने कहा कि वह अदृश्य होकर अपने पति पर निगरानी रखना चाहती हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके पति उन्हें मायके नहीं जाने देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें