फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उसने धोखा दिया होगा लेकिन

Thu, 29 Dec 2022 08:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद का तुनिशा केस में रिएक्शन सामने आया है। उर्फी जीशान को सपोर्ट करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद, तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ जाने से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री गमगीन है। इंडस्ट्री के सभी लोग तुनिशा की मौत और उनकी मां के द्वारा को-स्टार शीजान पर लगाए गए आरोपों पर अपनी राय रख रहे हैं। इसी क्रम में अब इस केस पर अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। उर्फी जीशान को सपोर्ट करती नजर आई हैं।

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
कभी पिन तो कभी सिम से अतरंगी ड्रेस बनाने को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद ने तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में नामजद आरोपी शेजान खान के समर्थन में सोशल मीडिया एक मैसेज शेयर किया है। उर्फी ने इस मैसेज में लड़कियों से यह भी कहा है कि वे किसी के लिए अपनी कीमती जान न दें। आपको बता दें, तुनिशा की मां ने उनके आत्महत्या करने के बाद अभिनेत्री के को-स्टार शीजान खान पर उनको उकसाने का आरोप लगाया था।
Box Office Report: फ्लॉप होने की कगार पर 'सर्कस', 'अवतार 2' की कमाई में आई गिरावट, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, उर्फी ने लिखा, 'तुनिशा के मामले में मुझे दो प्रतिशत लगा कि हां वह गलत हो सकता है, हो सकता है कि उसने उसके साथ धोखा किया हो, लेकिन हम उसे उसकी मौत के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते। आप बिल्कुल भी किसी को अपने साथ नहीं रख सकते, जो आपके साथ नहीं रहना चाहता हो। लड़कियों किसी के लिए भी अपना जीवन देने की जरूरत नहीं है, कोई भी इस लायक कभी नहीं हो सकता। कभी-कभी यह दुनिया के अंत की तरह लग सकता है लेकिन मुझ पर विश्वास करें कि यह नहीं है। उन लोगों के बारे में सोचें जो आपसे प्यार करते हैं या बस कोशिश करें अपने आप को थोड़ा और प्यार करो। अपने हीरो खुद बनो। कृपया थोड़ा समय दें। आत्महत्या के बाद भी दुख खत्म नहीं होता, जो पीछे रह जाते हैं वे और भी अधिक पीड़ित होते हैं।'
Rajesh Khanna: 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, ऐसा था उनका रुतबा
विज्ञापन

शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा का शनिवार को उनके शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर निधन हो गया था। अभिनेत्री का हाल ही में को-स्टार शीजान खान के साथ ब्रेकअप हुआ था। शीजान खान से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र की वालिव पुलिस ने बुधवार को तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा, उनके चाचा पवन शर्मा और उनके ड्राइवर के इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। वालिव पुलिस ने कहा कि शीजान खान जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।
Rajesh Khanna: 70 के दशक में राजेश खन्ना के स्टारडम का था जलवा, गाड़ी की धूल से मांग भर लेती थीं लड़कियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें