फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: उर्फी जावेद ने इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, टाइगर प्रिंट वाला आउटफिट पहनकर दिए हॉट पॉज

Fri, 01 Apr 2022 05:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
urfi javed - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस से लोगों को हमेशा हैरान कर देती हैं। उर्फी अक्सर कुछ ऐसा ही पहनकर सामने आ जाती हैं जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा जाता है। लेकिन इस बात को भी नहीं झूठलाया जा सकता है कि उर्फी जावेद ने कई बार अपने आउटफिट्स से लोगों को इंप्रेस भी किया है। वहीं, अब एक बार फिर उर्फी जावेद अपने नए लुक से लोगों की खूब तारीफ बटोर रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। 

विज्ञापन


उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी ने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है, जो आगे से ओपन है। उर्फी ने ब्राउन और व्हाइट कलर की स्कर्ट और उसी से जुड़ी हुई ब्रालेट पहनी है। इस आउटफिट के साथ उर्फी ने बालों को बाधा हुआ है और मेकअप से अपना लुक पूरा किया है। उर्फी जावेद इन तस्वीरों में जमीन पर बैठकर पोज दे रही हैं। 
 

इन तस्वीरों के साथ उर्फी जावेद ने बेहद ही प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आप जो हैं वही बनें और इसमें सर्वश्रेष्ठ बनें।' उर्फी जावेद के इस लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कई लोगों ने हार्ट इमोजी शेयर कर उर्फी के लुक को पसंद किया है। इसके अलावा, कुछ लोगों ने उर्फी जावेद को 'गॉर्जियस' बताया है। उर्फी की इन तस्वीरों को कुछ ही घंटों में हजारों में लाइक्स मिले हैं।
विज्ञापन


इससे पहले उर्फी जावेद ने इस फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उर्फी कैमरे के साथ अपने आउटफिट को अलग अदांज में स्टाइल करके दिखा रही थीं। इस वीडियो के साथ उर्फी ने जबरदस्त कैप्शन देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उर्फी ने लिखा था, 'जब गॉसिप करने वाली आंटियां इंस्टाग्राम पर कमेंट करती हैं कि मेरा ड्रेसिंग सेन्स बेकार है तो ये आपके लिए टेस्टफुल हो सकता है।' उर्फी के इस अंदाज को फैंस ने पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें