कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने पहले दिन से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में खेल लगातार अत्याचारी हो रहा है, जिस वजह से जेल में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स के बीच भी कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, जेल में चेतन हंसराज ने एंट्री की थी, लेकिन नियम तोड़ने की वजह से उन्हें कुछ ही घंटों बाद जेल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, अब कंगना रणौत की जेल में एक और शॉकिंग एविक्शन हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शो से सायशा शिंदे को बाहर कर दिया गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कंगना रणौत और सायशा शिंदे के बीच बहस
दरअसल, शनिवार को हुए जजमेंट डे वाले एपिसोड में कंगना रणौत और सायशा शिंदे के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। हुआ ये कि शो की शुरुआत के बाद कंगना रणौत ने सायशा शिंदे और करणवीर बोहरा की जमकर क्लास लगाई। कंगना ने सायशा को उनके गलत बर्ताव और गाली देने की वजह से खरी-खोटी सुनाई थी, जिस वजह से सायशा भड़क गईं। उन्होंने कंगना रणौत से बहस शुरू कर दी। इस दौरान कंगना रणौत ने भी सायशा को ये बता दिया कि ये जेल उनकी है और यहां वही होगा जो कंगना रणौत चाहेंगी।
कंगना रणौत ने लगाई सायशा को फटकार
कंगना रणौत की फटकार को सुनकर सायशा शिंदे ने कहा, 'अगर आप चाहती हैं कि मैं माफी मांगू, तो मैं माफी नहीं मांगूंगी। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है।' सायशा के इस जवाब पर कंगना रणौत भी भड़क गईं और उन्होंने सायशा को तुरंत शो से बाहर जाने के लिए कह दिया। कंगना ने चिल्लाते हुए कहा, 'दफा हो जाओ, अभी निकल जाओ। ऐसे 50 लोग हैं जो इस शो का हिस्सा बनने का इंतजार कर रहे हैं। तुम एक नई एंट्री इसी हफ्ते देखोंगी।'
सायशा शिंदे ने मांगी माफी
इस पूरे हंगामे के बाद करणवीर बोहरा और मुनव्वर फारूकी ने कंगना रणौत को मनाने की कोशिश की। वह बार-बार कंगना रणौत से कहते हुए दिखे कि सायशा को इस शो से बाहर ना किया जाए। इतना ही नहीं, कंगना की ये बात सुनने के बाद सायशा ने भी अभिनेत्री से माफी मांगी। लेकिन कंगना रणौत ने अपना फैसला नहीं बदला। उन्होंने सायशा को इस शो से बाहर कर दिया।