उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रेप की धमकी, अभद्र भाषा और बदतमीजी का सामना करना पड़ा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि भारत में साइबर पुलिस में दर्ज की गई शिकायतों पर शायद ही काम होता है।
उर्फी ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, 'भारत में कोई साइबर कानून नहीं है। पुलिस और साइबर सेल बहुत मुश्किल से दर्ज की गई शिकायतों पर ध्यान देते हैं। इसलिए लोग अपनी शिकायत दर्ज करवाने से डरते हैं। लोग खुलकर आपको परेशान करते हैं गाली देते हैं और रेप की धमकी ऑनलाइन देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि हमें इसको नजरअंदाज क्यों करना है?'
बता दें कि उर्फी जावेद ने अपनी बोल्डनेस से कई बार लोगों के होश उड़ाए हैं। वह कई बार सेमी न्यूड तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शरीर पर तार लपेटे नजर आई थीं। इस मौके पर भी लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल किया, जिस पर उर्फी ने जवाब देते हुए लिखा था कि इस वीडियो के पीछे एक मतलब है, कैसे भारतीय महिलाओं को अपनी शादी में सुंदर दिखने के लिए चमकती हुई ज्वेलरी दी जाती है और उसे फूलों से सजाया जाता है। लेकिन असल में वह ठीक से चल भी नहीं सकती हैं और न ही अपने पंखों को फैला सकती हैं। हालांकि ये हमारी जनरेशन की महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि पुरानी जनरेशन की महिलाओं के लिए है। उर्फी इसी तरह पहले भी कई बार ट्रोर्ल्स को जवाब दे चुकी हैं।