'बिग बॉस ओटीटी' से लोकप्रियता हासिल करने वाली उर्फी जावेद अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी अपने लुक्स के चलते आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी उर्फी के फैशन सेंस को लोग पसंद करते हैं, तो कभी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं लेकिन वह उन्हें करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहती। वहीं, अब 'बिग बॉस' में नजर आए हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद से पंगा ले लिया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी के टॉपलेस वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस को सुधरने की धमकी दी थी, जिस पर अब उर्फी ने करारा जवाब दिया है।