फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: होश उड़ा देगा उर्फी जावेद का नया लुक, कपड़ों की जगह शरीर पर चिपकाईं तस्वीरें, देखें वीडियो

Tue, 29 Mar 2022 02:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
urfi javed - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा अतरंगी पहनकर सामने आती हैं, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। वह अपने आउटफिट की वजह से ट्रोल भी होती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। इस बार उर्फी का नया लुक देखकर लोगों का सिर चकरा गया है। उर्फी हमेशा रिविलिंग आउटफिट में दिखती हैं। लेकिन इस बार उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी। उर्फी ने कपड़ों को छोड़ सिर्फ तस्वीरों से अपना लुक पूरा किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने आउटफिट को छोड़कर तस्वीरों से अपनी बॉडी को ढका हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने अपने शरीर पर काफी सारी अपनी तस्वीरों को चिपकाया हुआ है। इस दौरान उर्फी की बॉडी पर एक भी कपड़ा नहीं है। हैरानी की बात ये है कि इस लुक में भी उर्फी जावेद काफी रिलैक्स होकर डांस कर रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें ये आइडिया कहां से मिला? उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'यह आइडिया इंटरनेट पर देखा था। इसे क्रिएट करना चाहती थी और ये लीजिए।' उर्फी जावेद का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में उर्फी के इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने उर्फी जावेद के लुक का मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या फोटो फ्रेम बनकर घूम रही हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या स्टाइल है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'गजब स्टाइल है तेरे।' इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो उर्फी से ये फोटोज तक मांग ली। इसके अलावा, कई यूजर्स ने उर्फी के इस लुक की तारीफ भी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें