फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, यूजर्स ने लिखा- आग लगा दी! 

Thu, 09 Dec 2021 02:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद ने गुरुवार को अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। उर्फी ने दो बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों को साझा किया है। जिन पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ब्लू बिकिनी में दिख रही हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर कर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसी वजह से उन्हें इंटरनेट सेंसेशन भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
कई बार उर्फी जावेद को अपने आउटफिट को लेकर ट्रोर्ल्स का भी सामना करना पड़ा है। अक्सर यूजर्स उनसे छोटे कपड़े नहीं पहनने का अनुरोध करते हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरों पर ट्रोल करते हुए यूजर्स अक्सर उनसे पूछते हैं कि उनको शर्म नहीं आती क्या? लेकिन इसके बाद भी उर्फी जावेद यूजर्स को अपनी हॉटनेस दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं।  

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने लिखा- आग लगा दी
उर्फी जावेद की नई तस्वीरों को अब तक 55 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यूजर्स उनकी इन बोल्ड बिकिनी तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आग लगा दी! एक यूजर ने लिखा कि अगर उर्फी जावेद का बस चलता तो वह इन कपड़ों को भी उतार देतीं। एक यूजर ने लिखा- पर्दा हटा दो। कई यूजर्स उनकी इन तस्वीरों पर हॉट, ब्यूटीफुल और सेक्सी जैसे कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले उर्फी जावेद ने एक डीआईवाई वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह बता रही हैं कि स्टॉकिंग्स से टॉप कैसे बनाया जाता है। उर्फी ने त्वचा की कलर का मोजा लिया और उसे कैंची से काटकर टॉप बनाया फिर उसे पहना एवं कैमरे के सामने पोज दिया। उर्फी के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें