टीवी सीरियल 'महाकाली' के दो एक्टर्स, गगन कंग और अरिजीत लवानिया की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। दोनों का एक्सीडेंट मुंबई-अहमादाबाद हाईवे पर हुआ।
गगन और अरिजीत पिछले कुछ दिनों से उमरगांव में शूटिंग कर रहे थे। आज सुबह कार से गगन, अरिजीत और गगन के असिस्टेंड वापस मुंबई लौट रहे थे। कार को गगन ही ड्राइव कर रहे थे। कहा जा रहा है कि ये हादसा कंटेनर से भिड़ने के कारण हुआ है।
Maharashtra: 3 people dead after a container hit a car on Mumbai- Ahmedabad highway near Palghar's Manor town. pic.twitter.com/JkXuNMzQCw— ANI (@ANI) August 19, 2017
सीरियल 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' कलर्स चैनल पर आता है। इस शो में गगन देवराज इंद्र और अरिजीत लवानिया नंदी की भूमिका में नजर आते हैं। शो में उनकी को-एक्टर निकिता शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है। 'अभी कुछ घंटे पहले हम साथ में शूट कर रहे थे और फिर ये खबर आ गई। गगन की मां की तबीयत खराब चल रही है, भगवान उन्हें इससे उबरने का हौसला दे।'