कपिल शर्मा शो काफी समय से लगातार खबरों में बना हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू की सेहत खराब होने के कारण कुछ ऐपिसोड्स के लिए अर्चना पूरन सिंह को उनकी सीट पर बैठा दिया गया था। इसके बाद खबरें आ रही थीं कि कपिल और सिद्धू में मनमुटाव हो गया है जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ दिया है और उनकी कुर्सी अर्चना को दे दी गई है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा से इस बारे में बात की गई जिसपर कपिल ने कहा, 'मैं सिद्धू जी को शो में रीप्लेस करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं जब भी शूटिंग के बारे में सोचता हूं हमेशा सिद्धू जी के लिए प्लान करता हूं क्योंकि वो मेरे लिए लकी हैं।'
आपको बता दें कि शो में अर्चना को लाने की वजह से सिद्धू कपिल से नाराज थे। इसके लिए सिद्धू ने उन्हें चेतावनी भी दी थी 'सिर्फ मैं और कोई नहीं।' अर्चना के सेट पर आने के लिए सिद्धू ने अपनी नाराजगी भी दिखाई थी लेकिन कपिल ने इसे इग्नोर कर दिया था और अर्चना को सेट पर आने का न्यौता दिया।
पढ़ें- सुनील ग्रोवर के बाद कपिल ने लिया सिद्धू से पंगा, ये रही वजह
इसके बाद जब जैकलीन और सिद्धार्थ अपनी फिल्म 'अ जेंटलमैन' के प्रमोशन के लिए शो पर आए तो अर्चना सिद्धू की कुर्सी पर बैठी नजर आईं जो सिद्धू को बिल्कुल पसंद नहीं आया। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इस शो के कलाकारों से कपिल का ऐसा विवाद सामने आया है।
इससे पहले सुनीव ग्रोवर से भी कपिल की लड़ाई हो चुकी हैं जिसके बाद सुनील ने ये शो छोड़ दिया था और इसका खामियाजा शो की गिरती टीआरपी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में कपिल वाकई में सिद्धू को नाराज नहीं करना चाहेंगे।