फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shivangi joshi: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया बर्थ डे विश

Mon, 19 May 2025 01:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 18 मई को अपना जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। कुछ को-एक्टर्स ने शिवांगी को जन्मदिन की बधाई दी हैं। इन्हीं लोगों के बीच शिवांगी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें बर्थ डे विश किया है। 

विज्ञापन
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवांगी जोशी को दर्शक सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए पहचानते हैं। वह इस सीरियल से घर-घर मशहूर हुईं। इन दिनों शिवांगी एक नए सीरियल की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया और सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने जन्मदिन की तस्वीरें की साझा 
शिवांगी ने अपने जन्मदिन की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, उनमें वह आसमानी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, साथ ही एक प्रिंसेस वाला टियारा यानी क्राउन भी उनके हाथ में नजर आ रहा है। एक तस्वीरें में वह अपने परिवार के साथ जन्मदिन का केक काट रही हैं। शिवांगी की इन तस्वीरों को फैंस ने भी काफी लाइक किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Shivangi Joshi: शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आएंगी शिवांगी, चर्चा में एक्ट्रेस की वैनिटी का वायरल वीडियो  
 

ये खबर भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain: शिवांगी जोशी ने कथित बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को दी जन्मदिन की खास बधाई, शेयर कीं तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos

कुशाल टंडन-शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkushaltandon
कुशल टंडल ने भी किया सोशल मीडिया पोस्ट
कुशल टंडन ने भी शिवांगी जोशी को बर्थ डे विश किया है, एक इंस्टाग्राम स्टोरी एक्ट्रेस के जन्मदिन पर लगाई है। इस पोस्ट में शिवांगी की तस्वीर लगी है और उस पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थ डे, डियर। एक डायमंड की तरह हमेशा चमकती रहो।’ कुशल और शिवांगी को लेकर चर्चा है कि दोनों डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ पार्टी करते देखा गया है। 

विज्ञापन

सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18
इस सीरियल में अब आएंगी नजर 
जल्द ही सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आएंगी। सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में शिवांगी जोशी के साथ हर्षद चोपड़ा नजर आएंगे। इस सीरियल को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें