फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma: लाल साड़ी में दिखीं निया, पैपराजी बोले- ‘शादी कब कर रही हैं?’ एक्ट्रेस के जवाब ने किया हैरान

Tue, 22 Apr 2025 12:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्ट्रेस निया शर्मा से पैपराजी ने शादी से जुड़ा सवाल कर दिया? इस सवाल का निया ने ऐसा जवाब दिया कि पैपराजी भी हैरान रह गए। जानिए, अपनी शादी को लेकर क्या बोलीं निया शर्मा?
विज्ञापन
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो का एक स्पेशल एपिसोड में शूट हुआ, जिसमें निया लाल साड़ी पहने नजर आईं। शो से पहले निया की मुलाकात पैपराजी से भी हुईं। निया को लाल साड़ी में देख पैपराजी ने पूछ लिया, ‘शादी कब कर रही हैं?’ इस पर निया ने क्या कहा? जानिए।

शादी को लेकर क्या बोलीं निया 

विज्ञापन

जब पैपराजी ने निया शर्मा से शादी को लेकर सवाल किया तो वह पहले मुस्कुराईं, इसके बाद बोलीं, ‘आप लोग ही तलाश दो दुल्हा?।’ इस पर पैपराजी ने कहा कि वो तो यहीं पर है? दरअसल, पैपराजी में से कुछ लोग अपनी बात कर रहे थे। इस पर निया शर्मा ने हंसकर बात को टाल दिया।’  

ये खबर भी पढ़ें: Karan Kundrra: अचानक ‘लाफ्टर शेफ 2’ का हिस्सा क्यों बने करण कुंद्रा? अभिनेता ने साझा की असल वजह 

 


निया का बेबाब अंदाज है मशहूर
शो ‘लाफ्टर शेफ’ में निया शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस शो में प्रतियोगियों को कोई स्पेशल डिश, रेसिपी बनाती होती हैं, साथ ही शो में खूब कॉमेडी भी होती है। निया को कुकिंग तो नहीं आती लेकिन वह अपनी बेबाकी से दर्शकों का दिल जरूर जीत रही हैं। इस शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर लोग पूछते थे- 'आप शो में कब लौटेंगी ?', पब्लिक डिमांड पर इस शो में लौटेंगी एक्ट्रेस निया शर्मा  

पॉपुलर सीरियल का रहीं हिस्सा 

विज्ञापन

निया शर्मा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘नागिन’ सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ जैसा पॉपुलर टीवी शो कर चुकी हैं। कई रियालिटी शो का भी निया शर्मा हिस्सा रही हैं। वह 'खतराें के खिलाड़ी' जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें