फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhinav Shukla Asim Riaz: अभिनव शुक्ला का असीम रियाज पर पलटवार, बोले- धक्का-मुक्की करना सेट की संपत्ति...

Mon, 21 Apr 2025 10:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhinav Shukla On Asim Riaz: टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला और असीम रियाज के विवाद बढ़ता जा रहै है। आज अनुभव ने असीम पर सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिए पलटवार किया है।
विज्ञापन
अभिनव शुक्ला का असीम रियाज पर पलटवार - फोटो : इंस्टाग्राम@ashukla09, asimriaz77.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनव शुक्ला और असीम रियाज के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। असीम ने सोशल मीडिया पर अभिनव पर सहानुभूति मांगने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में अभिनव ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

 

अभिनव का असीम पर पलटवार
अभिनव ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने असीम के आक्रामक व्यवहार और रियलिटी शो में उनके रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "वह मुझे अच्छी तरह जानता है, लेकिन उसने गलती की। मैं चुप रहता हूं और खड़ा रहता हूं। कोई रियलिटी शो मुझे आक्रामक या अपमानजनक नहीं बना सकता। किरदार कंटेंट से ज्यादा मायने रखता हैं। अगर धक्का-मुक्की और सेट का सामान तोड़ना ही उपलब्धि है, तो मैं प्रभावित नहीं हूं। MMA ट्राई करो, देश के लिए खेलो। शांत रहो!"

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी
अभिनव ने रविवार को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक यूजर से जान से मारने की धमकी मिली, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। यह धमकी अभिनव की पत्नी रुबीना दिलैक और असीम रियाज के बीच बैटलग्राउंड शो में हुई बहस के बाद आई। अभिनव ने धमकी का स्क्रीनशॉट और वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था। धमकी में लिखा था, "मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं। मुझे तुम्हारा पता पता है। जैसे सलमान खान के घर पर गोली चली, वैसे ही मैं तुम्हारे घर आकर AK-47 से गोली मार दूंगा। यह आखिरी चेतावनी है। असीम के खिलाफ कुछ बोला, तो तुम्हारा नाम लिस्ट में होगा।"
 
विज्ञापन

असीम का जवाब
धमकी की खबर के कुछ घंटों बाद, असीम ने इंस्टाग्राम पर अभिनव से फर्जी टिप्पणियों और आईडी के जरिए सहानुभूति बटोरना बंद करने को कहा। उन्होंने लिखा, "इंटरनेट पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है। या तो खड़े रहो या चुप रहो।" यह विवाद अभी भी सुर्खियों में है और दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़ें:
Kesari 2 Collection Day 4: सोमवार को 'केसरी चैप्टर 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें चौथे दिन की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें