ईवा की शादी आमिर खान के स्टेप ब्रदर हैदर अली खान से हुई थी। यह शादी 10 साल तक ही चल सकी। इस बारे में ईवा बताती हैं कि वह वर्षों तक अब्यूसिव मैरिज में रहीं, हालांकि उन्होंने अपनी शादी बचाने की भी काफी कोशिश की लेकिन साल 2009 में दोनों के बीच तलाक हो गया।
ईवा ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। पिछले कुछ समय से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी की है। ईवा इन दिनों दंगल टीवी के नए शो 'जनम जनम का साथ' में अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में ईवा ने एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।
एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, 'सभी की जिंदगी में उतार चढ़ाव आते हैं। पिछले कुछ वर्षों में मेरी निजी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है। मैं भगवान से हर समय कोई रास्ता दिखाने की प्रार्थना करती थी। कई साल पहले मेरा तलाक हो चुका था। सिंगल मदर होने की वजह से मेरी जिंदगी में कई परेशानियां आईं।' Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन शूटिंग के लिए पहुंचे सीहोर, एक झलक पाने की कोशिश में लगे रहे लोग
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनके साथ स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं भी हैं जिसकी वजह से वह पहले काम करने के लिए तैयार नहीं थीं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बाद चीजे बेहतर हुईं। इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि काम करके ही वह खुश रह सकती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक अब उनमें आत्मविश्वास आ चुका है और वह नई शुरुआत के लिए पूरी तरह से एक बार फिर तैयार हैं। Shweta Bachchan: नव्या के पॉडकास्ट में श्वेता ने दिया मां जया को जवाब, बोलीं- सबकुछ आपके बारे में नहीं हो सकता
बता दें कि ईवा की शादी आमिर खान के स्टेप ब्रदर हैदर अली खान से हुई थी। यह शादी 10 साल तक ही चल सकी। इस बारे में ईवा बताती हैं कि वह वर्षों तक अब्यूसिव मैरिज में रहीं, हालांकि उन्होंने अपनी शादी बचाने की भी काफी कोशिश की लेकिन साल 2009 में दोनों के बीच तलाक हो गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो ईवा क्योंकि सास भी कभी बहू थी, झांसी की रानी और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। Bhediya: 'फिल्म फ्रेंचाइजी बनने की हकदार', 'भेड़िया' पर हंसल मेहता का ट्वीट देख भड़का यूजर, लिखा- फेलियर