फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुंवारी' को-स्टार से नजदीकियों पर भड़के 'अकबर', ट्वीट में निकाला गुस्सा

Sun, 23 Apr 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
रजत टोकस, तनु खान
विज्ञापन
टीवी के 'अकबर' यानि रजत टोकस ने अपनी को-स्टार तनु खान के साथ बढ़ रही नजदीकियों की खबरों पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई ट्वीट कर इन खबरों को झूठा और गलत बताया।
विज्ञापन


कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि रजत चंद्र नंदिनी सीरियल में अपनी को-स्टार तनु खान के काफी करीब आ गए हैं। दोनों को अक्सर साथ में वक्त बिताते और घूमते देखा गया है। दोनों शो में पति-पत्नी का रोल निभाते हैं वहीं असल जिंदगी में रजत शादीशुदा हैं।

ये भी पढ़ें- 100वें एपिसोड पर कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को कहा शुक्रिया!

रजत ने दो साल पहले अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नैय्यर से शादी की थी। इन खबरों ने कुछ दिन पहले तूल पकड़ना शुरू किया था जब खबरें आईं थीं कि रजत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।
विज्ञापन

इस पर भड़ास निकालते हुए रजत ने कहा कि उनकी असल जिंदगी में कोई ड्रामा नहीं है। उन्होंने लिखा, 'मैं इन खबरों के खिलाफ मानहानि का केस कर सकता हूं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। इन झूठी खबरों की सबसे खराब बात ये है कि लोग आपकी सफाई याद नहीं रखेंगे लेकिन इस पर गॉसिप और ड्रामा जरूर याद रखेंगे।'
  I can easily react and have a nice defamation case filed but then again. It's all pointless as they'll be happy knowing that they've hurt me — rajat tokas (@RajjatTokas) April 22, 2017   Of which, now since am calm and in my peace, no one has power to do so. Nothing can or ever will stop me from doing my work.
Am here to stay — rajat tokas (@RajjatTokas) April 22, 2017

ये भी पढ़ें- अब ऐसी दिखती है 'कसौटी जिंदगी की' नन्ही स्नेहा, तस्वीरें मोह लेंगी
  Worst part of these fake allegations and rumours is people don't remember a person proving his innocence but only the gossip and drama. Sad. — rajat tokas (@RajjatTokas) April 22, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें