अलीबाबा शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। महज 20 साल की उम्र में तुनिशा के इस दुनिया को अलविदा कहने पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। हर कोई हैरान है कि कैसे तुनिशा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। तुनिशा की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री के उनके दोस्त सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं, अब तुनिशा की याद में रीम शेख ने एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है।