Sheezan Khan dragging BY Police
- फोटो : social media
शीजान को कोर्ट के अंदर बिना चप्पल के घसीटती दिखी पुलिस
तुनिशा आत्महत्या मामले में शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है। शीजान 28 दिसंबर तक पुलिस की हिरासत में थे। बीते दिनों उन्हें इस मामले में वसई कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पर उनकी रीमांड को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। पुलिस के द्वारा शीजान को कोर्ट ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पुलिस शीजान को बिना चप्पल के खींचते हुए ले जाती हुई नजर आ रही है। क्योंकि उसी समय पपराजी और मीडिया के द्वारा उन्हें चारों तरफ से घेरा हुआ था। पुलिस उनसे बचने के लिए तेजी से कोर्ट के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़े-
Urfi Javed: तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उसने धोखा दिया होगा लेकिन
Tunisha Sharma and Sheezan Khan
- फोटो : social media
लोगों ने कहा यह अमानवीय है
कोर्ट के अंदर ले जाते हुए जिस तरह पुलिस उन्हें घसीटती हुई दिख रही है, उससे लोग बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुलिस के इस बर्ताव को लेकर सोशली मीडिया पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह अमानवीय है। वहीं एक यूजर ने कहा कि किसी आरोपी के साथ इस तरह का व्यवहार करना बेहद अमानवीय है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि किसी के साथ ऐसा बर्ताव करना अमानवीय है। इस तरह से लोग पुलिस और मीडिया पर लगातार नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़े-
Ramanand Sagar: 'रामायण' के लिए जान देने को तैयार थे रामानंद, पाकिस्तान के जिक्र के बिना अधूरा है यह किस्सा
तुनिशा की मां ने लगाया आरोप
मामले को लेकर तुनिशा शर्मा की मां का कहना है कि शीजान खान के साथ ब्रेकअप के कारण उनकी बेटी ने यह बड़ा कदम उठाया है। कुछ वक्त पहले ही दोनों कलाकार एक रिलेशनशिप में आए थे। तुनिशा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शीजान कई लड़कियों के साथ संबंध में था, जिसके कारण उसने अचानक से तुनिशा के साथ ब्रेकअप कर लिया था। इसी के चलते तुनिशा काफी परेशान रहती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।