फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Case: शीजान खान की जमानत पर 13 जनवरी को आएगा फैसला, एक्टर के वकील ने किया यह बड़ा दावा

Wed, 11 Jan 2023 10:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, ''वे मेरे तर्कों का जवाब नहीं दे पाए, जबकि वे कह रहे थे कि शीजान ने तुनिशा की मौत से 15 मिनट पहले उनसे बात की थी, लेकिन ऐसा नहीं था। 
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुनिशा शर्मा अब इस दुनिया में नही हैं। बीते साल 24 दिसंबर को उन्होंने टीवी शो अलीबाबा के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां वनीता शर्मा ने तुनिशा के को-एक्टर शीजान खान पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। वनीता के मुताबिक शीजान ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इस मामले में तुनिशा की मां की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' का ट्रेलर देख एटली भी रह गए हैरान, शाहरुख खान के लिए कह दी यह बड़ी बात

तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media
इस बीच बुधवार (11 जनवरी) को शीजान की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान वनीता के वकील ने कोर्ट में बताया कि मौत से पहले तुनिशा ने अपनी मां को फोन कर चंडीगढ का टिकट कराने की बात कही थी। इस मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानकारी के मुताबिक शीजान की जमानत पर फैसला अब 13 जनवरी को आएगा। 
TV Actress Bold Scene: जब टीवी की इन संस्कारी बहुओं का ओटीटी पर दिखा बोल्ड अवतार, इंटिमेट सीन्स देख छूटे पसीने

तुनिषा और शीजान - फोटो : social media
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, ''वे मेरे तर्कों का जवाब नहीं दे पाए, जबकि वे कह रहे थे कि शीजान ने तुनिशा की मौत से 15 मिनट पहले उनसे बात की थी। लेकिन ऐसा नहीं था। तुनिशा ने किसी और से बात की थी। वहीं, उन्होंने आखिरी कॉल अपनी मां को किया था। मुझे विश्वास है कि अगली सुनवाई में शीजान को जमानत मिल जाएगी।''
EXCLUSIVE: भाकर की एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक पद से छुट्टी, ‘अमर उजाला’ की खबर का असर
विज्ञापन

तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में शैलेंद्र मिश्रा ने कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया था कि मौत से 15 मिनट पहले उन्होंने अली नाम के शख्स से वीडियो कॉल पर बात की थी। शीजान के वकील ने दावा किया था कि तुनिशा अली के साथ डेट पर भी गई थीं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया था कि 23 दिसंबर को तुनिशा ने अली के फोन से अपनी मां को वीडियो कॉल भी किया था।
Pathaan Copied Scene: हॉलीवुड की कॉपी निकले 'पठान' के ये एक्शन सीन! जानकर चौंक जाएंगे आप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें