फराह करती हैं बिग बॉस के साथ मजाक
बिग बॉस 16 के 10 जनवरी के एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इस एपिसोड में साजिद खान और उनकी बहन फराह खान एक्टिविटी एरिया में दिखाई देते हैं। जहां पर साजिद खान बिग बॉस से बात करते हैं। साजिद कहते हैं कि उनकी बहन फराह खान बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन है। जिसके बाद फराह कहती हैं-हां मैं यहां हर साल आती हूं। इस साल तेरी वजह से फ्री में आई हूं। फराह की यह बात सुनने के बाद घर के सभी लोग तालियां बजाकर मुस्कुराने लगते हैं।
ये भी पढ़े-
Urfi Javed: कपड़े नहीं इस बार अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाईं उर्फी, भाजपा नेता को बताया अपनी ‘सासू’!
अब्बू को उठाकर भागे अर्चना के भाई
इसके बाद अर्चना के भाई को देखकर अब्दू हंसने लगते हैं। इसके बाद बिग बॉस अर्चना को रिलीज कर देते हैं। जिसके बाद वह अपने भाई को मारने के लिए आगे बढ़ती है। वहीं, उसके बाद अर्चना के भाई अब्दू को अपनी गोद में उठा लेते हैं, जिसके बाद वह आगे भाग जाते हैं। उसके बाद अर्चना के भाई शालीन के पास जाते हैं और उन्हें वह बॉडी बिल्डर कह कर बुलाते हैं। इस तरह से अर्चना के भाई घर में सभी को हंसाते हुए नजर आते हैं।
ये भी पढ़े-
जानिए ऋतिक रोशन की जिंदगी से जुड़े आठ दिलचस्प फैक्ट
बूबा का नाम सुन शरमाए एमसी स्टैन
बिग बॉस के दूसरे प्रोमो में निमृत के पापा और एमसी स्टैन की मां दिखाई जाती हैं। जहां पर एमसी स्टैन की मां उन्हें गले लगाते हैं। इस दौरान वह शिव ठाकरे और अब्दू को भी गले लगाती हैं। इसके अलावा एमसी स्टैन की मां बूबा की भी नाम लेती हैं। जिसपर एमसी मुस्कुरा देते हैं।