लव रंजन द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन करने के लिए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे। इसका एक प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसमें कपिल रणबीर कपूर से बेटी राहा से जुड़ा सवाल करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में कपिल शर्मा अभिनेता से पूछते हैं कि क्या परिवार या फिर पड़ोस में ऐसा कोई है जो पूछता हो कि राहा किस पर गई है? आलिया पर या रणबीर पर? कॉमेडी किंग का ऐसा सवाल सुनते ही रणबीर की हंसी छूट जाती है।
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल के सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कहते हैं कि वह खुद कंफ्यूज हैं कि राहा किस पर गई है। अभिनेता बोले, 'हम खुद कनफ्यूज हैं क्योंकि कभी कभी उसका चेहरा मेरे जैसा दिखता है। कभी आलिया के जैसा दिखता है। पर अच्छी बात है कि राहा का चेहरा हम दोनों के जैसे ही दिखता है।' रणबीर की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। इसके साथ ही रणबीर ने कहा कि मुझे इस बात का भी डर सता रहा है कि 'एनिमल' की वजह से उन्होंने जो दाढ़ी बढ़ा रखी है उसके कारण राहा डर न जाए।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों के नाम पर 50 लाख की ठगी, पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश