फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल्स: राहुल महाजन के बर्थडे लुक पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, लोगों ने कहा- भूतनी लग रही है

Fri, 06 May 2022 02:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अंकिता अपनी बहन ऐश्वर्या और पति के साथ एक जन्मदिन पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट की गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाई हील्स के साथ काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। अपने इस लुक के लिए जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। 
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने पति विक्की जैन के साथ कहीं ना कहीं नजर आती है। इसके अलावा वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस का यह वीडियो देख नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में अंकिता अपनी बहन ऐश्वर्या और पति के साथ एक जन्मदिन पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट की गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाई हील्स के साथ काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आंखों में विंग्ड आईलाइनर भी लगाया हुआ था। राहुल महाजन की बर्थजे पार्टी के लिए तैयार हुईं अभिनेत्री को अपने इस लुक के लिए जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। 

सामने आई एक्ट्रेस की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,  अंकिता लोखंडे अभी भी मेट गाला में हैं। बिल्कुल भूतनी। वहीं, एक यूजर ने लिखा, चुड़ैल लग रही है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, धरती पर जादू लौट आया है। एक और यूजर ने लिखा, ये मेकअप किया है या मजाक। एक नेटिजनने कमेंट में लिखा, कितनी बुरी लग रही है। इसके अलावा नेटिजन्स लगातार एक्ट्रेस के लुक को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं हैं जब अंकिता को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ी हो। एक्ट्रेस इससे पहले कई बार ट्रोल्स का निशाना हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने इसी साल जनवरी में अपने लंबे रिलेशन के बाद बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रस हाल ही में स्टार प्लस के रियलिटी शो  स्मार्ट जोड़ी में पति संग नजर आईं थी। इसके अलावा वह आखिरी बार पवित्र रिश्ता  के दूसरे सीज़न में टीवी एक्टर शहीर शेख के साथ दिखाई दी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें