सब टीवी के धारावाहिक 'तोता वेड्स मैना' में इस 'वैलेंटाइन्स डे' पर एक अनोखा ट्विस्ट देखा जा रहा है। हालांकि, मैना ने अपने विनम्र और शर्मीले पति से 'वैलेंटाइन्स डे' पर किसी तोहफे की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन उसे तोता द्वारा एक ऐसा सरप्राइज दिया जाता है, जिससे मैना की जिंदगी में असुरक्षा और ईष्या आ जाती है।
तोता और मैना की जिंदगी में यह नया ट्विस्ट 'तुम्हारी' नाम की एक लड़की है, जिसने तोता और मैना की जिंदगी में एक आनंददायक भ्रम पैदा कर दिया है। तुम्हारी तोता को बेहद पसंद करती है और बिना यह जाने कि तोता शादी-शुदा है उससे अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करती रहती है।
वह तोता को उसके एक दोस्त के जरिये प्रेम पत्र भेजती है, जिसकी एक-दूसरे खत से अदला-बदली हो जाती है और इससे पूरे परिवार में हास्य की परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है। हालांकि, इससे मैना की जिंदगी में चिंता और बढ़ जाती है। इन बातों को स्पष्ट करने के मैना तोता की तलाश में निकल पड़ती है, जहां मैना को तोता की ओर से सरप्राइज मिलता है।
दरअसल, तोता ने अपनी मैना को खु्श करने के लिए एक रोमांटिक शाम की योजना बना रखी है। मैना को तोता के प्यार का पता चलता है और वह रोमांटिक संगीत पर उसे डांस करते देख बेहद खुश होती है। मैना को गुलाब के फूल का गुलदस्ता देते हुए तोता अपने प्यार का इजहार करता है, लेकिन मैना उससे गुलाब के बदले कैम्पस में तालाब में खिले कमल का फूल मांगती है, क्योंकि उसे लगता है कि गुलाब बेहद साधारण फूल है।
एक आज्ञाकारी पति के रूप में तोता अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करता है और उसे 'वैलेंटाइन्स डे' के सर्वश्रेष्ठ सरप्राइज के रूप में कमल का फूल देकर प्रसन्न करता है। चुलबुली कविता कौशिक ने कहा, ''इस ट्विस्ट में मुझे बहुत मजा आया, क्योंकि मुझे गौरव को किसी के साथ भी शेयर करना पसंद नहीं है, यहां तक कि सेट पर भी नहीं और जब मैना को तोता को किसी के साथ शेयर करना पड़ता है, तो मैं उदास तथा पोजेसिव हो जाती हूं। तोता ने मेरे लिये जिस वैलेंटाइन सरप्राइज की योजना बनाई थी, उससे मैं बेहद रोमांचित एवं खुश हुई, क्योंकि मुझे तोता की ओर से सरप्राइज मिलने का इंतजार था और अंततः उसने मुझे खास महसूस करवाया।''
लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि जिंदगी गुलाब के फूलों का बिस्तर नहीं है। तुम्हारी के प्रवेश के साथ तोता और मैना की जिंदगी में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और कई ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। ड्रामा और रोमांस से भरपूर ये एपीसोड आप देख सकते हैं सब टीवी पर।